WWE Live Event Results: WWE इस साल को बड़ा करना चाहता है. इस वजह से ही शुरुआत में ही इंटरनेशनल टूर शुरू कर दिया गया है. यूरोप में कंपनी को अभी तक तगड़ी सफलता मिली है. Raw और SmackDown के शो भी हुए हैं. कंपनी ने फैंस के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ी है. जगह-जगह पर लाइव इवेंट का आयोजन हो रहा है. WWE का 17 जनवरी को लाइव इवेंट गडांस्क, पोलैंड में हुआ. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. कुछ चैंपियनशिप मैच भी हुए. मेन इवेंट में एक बार फिर तगड़ा मैच हुआ.
ये भी पढ़ें:-इन 3 WWE स्टार्स को रहना होगा सावधान! Roman Reigns वापसी के बाद कर सकते हैं तहस-नहस
WWE Live Event (17 जनवरी) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?
-) लाइव इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर की टक्कर जे’वॉन एवंस से हुई. ये मुकाबला अच्छा जा रहा था, लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने दखलअंदाजी कर दी. एवंस को बचाने के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक ने एंट्री की DQ से मैच का अंत हुआ. आप जानते हैं कि रीड ने पिछले साल रोमन रेंस को हराया था.
-) सीएम पंक और जे’वॉन एवंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ. ब्रेकर और ब्रॉन्सन दोनों रोमन रेंस के कट्टर दुश्मन हैं. ये टैग टीम मुकाबला बढ़िया रहा. अंत में पंक और एवंस ने जीत दर्ज की.
-) राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला बेली के साथ हुआ. मैच के दौरान राकेल के साथ रिंगसाइन में रॉक्सन परेज मौजूद थीं. वहीं बेली का साथ लायरा वैल्किरिया ने दिया. अंत में बेली को हार का सामना करना पड़ा.
-) वायट सिक्स (बो डैलस, एरिक रोवन, जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस) और सोलो सिकोआ की MFT के बीच भी तगड़ा मैच हुआ. वायट सिक्स की टीम ने जीत दर्ज की.
-) लायरा वैल्किरिया और रॉक्सन परेज के बीच मैच हुआ. वैल्किरिया का साथ देने के लिए रिंगसाइड में बेली मौजूद थीं. रॉक्सन का साथ राकेल रॉड्रिगेज ने दिया. लायरा ने तगड़े मैच में जीत हासिल की.
-) बैकी लिंच ने WWE विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड की. दोनों की राइवलरी काफी तगड़ी चल रही है. बैकी ने एक बार फिर डुप्री को मात देकर टाइटल रिटेन किया.
-) ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. DQ के जरिए मैकइंटायर ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया. मैच के बाद कोडी ने ड्रू को जबरदस्त अंदाज में टेबल पर पटक दिया.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने एक बार फिर किया निराश! 2026 की शुरुआत में ही 3 बड़ी गलतियां कर WWE फैंस का तोड़ा दिल?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines