WWE रिजल्ट्स: Roman Reigns के साथी की शर्मनाक हार, कंपनी के नए चैंपियन को लगा झटका

WWE का इंटरनेशनल टूर जारी है. इसके तहत कंपनी ने न्यूकैसल, इंग्लैंड में लाइव इवेंट का आयोजन किया, जिसमें दोनों ब्रांड के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE

WWE रिजल्ट्स

WWE Live Event Tour: WWE का इस समय इंटरनेशनल टूर चल रहा है. Raw और SmackDown के शो भी आयोजित किए जा रहे हैं. इसके अलावा जगह-जगह पर लाइव इवेंट भी हो रहे हैं. WWE का कारवां इस बार न्यूकैसल, इंग्लैंड में पहुंचा. 15 जनवरी को वहां पर हुए लाइव इवेंट दोनों ब्रांडों के टॉप स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. शो में चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिले. मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मुकाबला हुआ. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से सभी को खुश किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE Live Event (15 जनवरी) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?

-) शो की शुरुआत में गुंथर और रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में द रिंग जनरल ने शानदार जीत दर्ज की. गुंथर लगातार सैमी को हरा रहे हैं.

-) बेली, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने ओस्का, कायरी सेन और रॉक्सन परेज को मात दी.

विज्ञापन

-) शिंस्के नाकामुरा और इल्जा ड्रेगनोव के बीच भी टक्कर हुई. नाकामुरा ने बढ़िया जीत दर्ज की.

-) जे’वॉन एवंस और ब्रॉन ब्रेकर का मैच DQ से खत्म हुआ.

विज्ञापन

-) जे’वॉन एवंस और सीएम पंक ने मिलकर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को हराया.

-) बैकी लिंच ने अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. लिंच ने अपने टाइटल को अंत में रिटेन किया.

विज्ञापन

-) द वायट सिक्स (डेक्स्टर लूमिस, एरिक रोवन, जो गेसी और अंगल हाउडी) ने MFT (जेसी माटेओ, टाला टोंगा, टामा टोंगा और टोंगा लोआ) को हराया.

-) मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाया. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में DQ के जरिए कोडी को जीत मिली.

विज्ञापन

(नोट: Wrestling BodySlam ने 27 दिसंबर को बाल्टीमोर में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ