12 साल बाद WWE दिग्गज AJ Styles की 'घर वापसी', इस बड़े शो में बवाल मचाकर फैंस को किया खुश

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. इस बार उन्होंने WWE के बाहर दूसरी कंपनी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. स्टाइल्स ने भी अपनी बातों से सभी का दिल जीता.

WWE

एजे स्टाइल्स का बड़ा कारनामा

AJ Styles: WWE स्टार एजे स्टाइल्स मौजूदा समय में छाए हुए हैं. 2026 में वो रिटायर होने वाले हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने इसका ऐलान कर दिया था. स्टाइल्स अब काफी तेजी से काम कर रहे हैं. आप सभी जानते हैं कि स्टाइल्स ने TNA में जबरदस्त काम किया था. उन्हें इसके लिए ही ज्यादा जाना जाता है. इस बार उन्होंने TNA फैंस को सरप्राइज दिया. TNA इम्पैक्ट में उन्होंने 12 साल बाद नज़र आए. एक तरह से कहा जाए तो उनकी घर वापसी हुई है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने की शो की शुरुआत

TNA रेसलिंग का वीकली शो अब एएमसी पर प्रसारित होगा. गुरुवार नाइट इम्पैक्ट के पहले एपिसोड की शुरुआत एक्स डिवीजन के पहले चैंपियन और WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स ने की. उन्हें देखकर दर्शक खुश हो गए थे. स्टाइल्स ने शानदार अंदाज में रिंग में एंट्री की. उन्होंने फैंस में जोश भर दिया. स्टाइल्स ने कहा कि TNA वो घर है जिसे उन्होंने खुद बनाया है. इम्पैक्ट में इससे पहले स्टाइल्स 2014 में नज़र आए थे. इसके बाद से अब जाकर उन्होंने फैंस को खुश किया है. स्टाइल्स के आने से इम्पैक्ट का शो तगड़ा रहा. कुछ WWE से निकाले गए स्टार्स का भी डेब्यू देखने को मिला. इसके अलावा TNA को नया वर्ल्ड चैंपियन भी मिला. खैर उम्मीद है कि स्टाइल्स आगे भी TNA के वीकली शो में अपना उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे.

विज्ञापन

WWE Raw में एजे स्टाइल्स को मिली हार

Raw का इस हफ्ते का एपिसोड एजे स्टाइल्स के लिए अच्छा नहीं रहा. शो में उनका मुकाबला गुंथर के साथ हुआ. दोनों के बीच पहली बार WWE रिंग में मैच देखने को मिला. ये फैंस के लिए ड्रीम मैच था. दोनों स्टार्स ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. स्टाइल्स ने तगड़े मूव्स का प्रयोग कर द रिंग जनरल को धराशाई किया. स्टाइल्स ने अपने सबमिशन से गुंथर की हालत खराब की. उन्होंने टैपआउट भी कर दिया था, लेकिन रेफरी देख नहीं पाए. गुंथर ने चीटिंग से स्टाइल्स को लो-ब्लो लगाया और इसके बाद जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ