WWE Live Event: WWE में इस समय एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां चल रही हैं, जिसका आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होगा. रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत भी हो चुकी है. कंपनी द्वारा लाइव इवेंट का आयोजन भी कराया जा रहा है. हाल ही में एक लाइव इवेंट टेक्सस के लुबॉक में सुपरमार्केट एरीना में हुआ. वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कुछ चैंपियनशिप मैच भी हुए. कोडी रोड्स सहित कंपनी के सभी टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता.

ये भी पढ़ें:-WWE के असली ट्राइबल चीफ हैं Roman Reigns, जानिए कब विलेन बनकर सफलता की चढ़ी थी पहली सीढ़ी?

---विज्ञापन---

WWE Live Event (14 फरवरी) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?

-) रिया रिप्ली और इयो स्काई ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जूलिया और कियाना जेम्स के खिलाफ डिफेंड की. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में रिप्ली और स्काई को जीत मिली.

---विज्ञापन---

-) फिन बैलर भी एक्शन में दिखे. उनकी टक्कर जे’वॉन एवंस के साथ हुई. बैलर ने जीत हासिल की.

---विज्ञापन---

-) सैमी ज़ेन और ट्रिक विलियम्स ने भी फैंस को अच्छा मैच दिया. ज़ेन को जीत मिली.

---विज्ञापन---

-) रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप ब्रॉन्सन रीड और ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ डिफेंड की. ये मैच काफी तगड़ा रहा. जे और जिमी ने अपनी टैग चैंपियनशिप अंत में रिटेन की.

---विज्ञापन---

-) लिव मॉर्गन और लायरा वैल्किरिया के बीच भी मैच हुआ. मॉर्गन को जीत मिली.

-) डेमियन प्रीस्ट और एलिस्टर ब्लैक के बीच भी टक्कर हुई. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. प्रीस्ट ने अंत में जीत दर्ज की.

-) वायट सिक्स (डेक्स्टर लूमिस, अंकल हाउडी, एरिक रोवन और जो गेसी) ने MFT (सोलो सिकोआ, टाला टोंगा, टामा टोंगा और टोंगा लोआ) को हराया.

-) मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ. अंत में DQ के जरिए कोडी ने मैकइंटायर को हराया. मैच के बाद रोड्स ने मैकइंटायर को जबरदस्त अंदाज में टेबल पर पटका.

(नोट: Wrestling BodySlam ने 27 दिसंबर को बाल्टीमोर में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)

ये भी पढ़ें:-Triple H कब सुधारेंगे अपनी बुकिंग! 2026 में अभी तक WWE में Roman Reigns के साथ 3 गलतियां करके फैंस का तोड़ा दिल