WWE Royal Rumble 2026 में Roman Reigns और Brock Lesnar की क्यों नहीं हुई टक्कर? असली वजह का खुलासा

WWE Royal Rumble 2026 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में काफी मजा आया. फैंस सोच रहे थे कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना भी होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसे लेकर अब एक रिपोर्ट में बड़ी बात सामने आई है.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Roman Reigns & Brock Lesnar: हाल ही में सऊदी अरब में पहली बार WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को सफलता मिली. उन्होंने गुंथर को अंत में एलिमिनेट कर अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. मुकाबले में काफी मजेदार पल देखने को मिले. मैच में ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की. फैंस को लगा था कि रंबल मैच में रोमन और लैसनर का कुछ पल के लिए आमना-सामना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसे लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

Royal Rumble में रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर की टक्कर क्यों नहीं हुई?

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. जब भी रोमन और लैसनर आमने-सामने आते हैं तो तबाही मच जाती है. 2025 के अंत में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में भी इन्होंने बवाल मचाया था. फैंस रॉयल रंबल मैच में भी दोनों की टक्कर देखना चाहते थे. लैसनर को रोमन की एंट्री से पहले कोडी रोड्स और एलए नाइट ने मिलकर रिंग से बाहर कर दिया था. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर के अनुसार WWE ने रॉयल रंबल मैच के दौरान रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को जानबूझकर अलग रखा था. WWE नहीं चाहता था कि दोनों का आमना-सामना हो.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर मेगा इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में रेंस और सीएम पंक के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए. अंत में रोमन ने पंक को अपने WrestleMania 42 विरोधी के रूप में चुना. WWE ने भी दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ