WWE दिग्गज The Undertaker ने John Cena को लेकर किया धमाकेदार ऐलान, दोनों साथ में महफिल लूटने को हुए तैयार

WWE में मौजूदा समय में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. सभी की नजरें उनके ऊपर बनी हुई हैं. अगले महीने वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. इसे लेकर भी उत्साह बना हुआ है. अब दिग्गज द अंडरटेकर ने उन्हें लेकर बड़ी बात कही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE - 2025-11-15T113439.671

WWE

The Undertaker: WWE में यह साल पूरी तरह जॉन सीना के नाम रहा. उनका रिटायरमेंट शुरुआत से चल रहा है. अगले महीने 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 स्टार्स का एक टूर्नामेंट रखा गया है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है. कुछ स्टार्स ने अपने पहले राउंड का मैच जीत भी लिया है. पूरी दुनिया की नजरें सीना के ऊपर हैं. खैर WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने अब सीना के रिटायरमेंट वीकेंड को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने क्या कहा?

द अंडरेटकर ने 2020 में रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद उन्हें 2022 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. रेसलिंग की दुनिया में करीब 30 साल तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग है. रिटायरमेंट के बाद से टेकर लगातार सिक्स फीट अंडर पॉडकास्ट में दिखाई दे रहे हैं. वहां पर वह अपने रेसलिंग करियर के अलावा अन्य स्टार्स के साथ बातचीत करते हैं. अब टेकर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि यह शो जल्द ही जॉन सीना के WWE रिटायरमेंट वीकेंड के दौरान वाशिंगटन डीसी में प्रसारित होगा. उन्होंने यह भी बताया है कि इसके टिकट 19 नवंबर से प्राप्त होंगे. टेकर ने कहा,”हम इस शो को ला रहे हैं. 12 दिसंबर को हमारे देश की राजधानी में यह लाइव एपिसोड देखना ना भूलें. टिकट बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्धि होंगे. इसलिए इसे देखना ना भूलें”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns की वापसी के लिए स्टेज सेट, WarGames मैच में CM Punk की टीम को मिला चौथा सदस्य

जॉन सीना बने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जॉन सीना के होमटाउन बॉस्टन में हुआ था. वहां पर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप सीना के खिलाफ डिफेंड की. एक तगड़े मुकाबले में सीना ने जीत दर्ज कर अपने करियर में पहली बार टाइटल हासिल किया. अब वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए हैं. उन्होंने मिस्टीरियो के 204 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ