WWE दिग्गज The Great Khali ने किया संन्यास का ऐलान, भारतीय रेसलिंग के स्वर्णिम युग का हुआ अंत

WWE में द ग्रेट खली का करियर धमाकेदार रहा. उनकी दुश्मनी दिग्गजों के साथ रही थी. खली का जलवा अब रिंग में दिखाई नहीं देगा. उन्होंने खुद ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

The Great Khali: WWE में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने जबरदस्त काम किया था. 2006 से 2014 तक उनका करियर धमाकेदार रहा. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. द अंडरटेकर, बिग शो, जॉन सीना और केन जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. खैर खली कई सालों से इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस की मांग है कि उन्हें एक अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में वापसी करनी चाहिए. हालांकि, अब ऐसा नहीं हो सकता है. खली ने खुद ही ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. अब उनका जलवा रिंग में देखने को नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बड़ा बयान

Insight with Chris Van Vliet को हाल में द ग्रेट खली ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर खली से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग से ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट ले लिया है. खली ने तुरंत ही जवाब में हां कह दिया. खली ने कहा कि घुटने की समस्या के कारण अब वो फुल-टाइम रेसलिंग नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “कुछ कहा नहीं जा सकता. हो सकता है कि एक दिन WWE मुझसे पूछे कि क्या मैं जा सकता हूं. बस एक-दो दिन के लिए. फुल-टाइम कभी नहीं. घुटने की वजह से मैं अब कभी भी फुल-टाइम रेसलिंग नहीं कर सकता हूं”.

विज्ञापन

WWE ने द ग्रेट खली को दिया सम्मान

2014 में WWE के साथ द ग्रेट खली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. इसके बाद उन्होंने बीच-बीच में रिंग में जरूर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. 2017 में उन्होंने बैटलग्राउंड शो में आकर जिंदर महल की रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मदद की थी. 2018 में वो द ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में भी नज़र आए. खैर 2021 में खली को कंपनी ने बहुत बड़ा सम्मान दिया था. उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. इस खबर के बाद खली बहुत भावुक हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ