News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने WWE रिंग में वापसी कर हील टर्न लिया था. उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट पर हमला किया था. उनके साथ हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन भी आ गए थे. हेमन और रेंस की जोड़ी को खूब सफलता मिली. दोनों ने ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया, जिसकी कहानी किसी परिचय का मोहताज नहीं है. WrestleMania 41 में इस साल हेमन ने रेंस को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिला लिया. हेमन ने पहली बार अब रेंस को धोखा देने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसके पीछे की असली वजह का खुलासा किया है.
Metro को हाल ही में पॉल हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रोमन रेंस को धोखा देने के लेकर सवाल पूछा गया था. हेमन ने कहा,”मैं कभी भी शॉर्ट टर्म के बारे में नहीं सोचता हूं. मैं हमेशा लॉन्ग टर्न के बारे में सोचता हूं. मेरे लिए लॉन्ग टर्म का मतलब यहा था कि रोमन रेंस और मैंने वह सब कुछ हासिल कर लिया जो हम कर सकते थे. अब वक्त आ गया है कि सैथ रॉलिंस खुद को इस पीढ़ी या किसी अन्य पीढ़ी का सबसे महान रिंग कलाकार घोषित करें”.
WrestleMania 41 से पॉल हेमन और सैथ रॉलिंस के लिए चीजें सही जा रही थीं. इनके ग्रुप में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी शामिल हुए. Raw में रॉलिंस के ग्रुप ने अपना दबदबा बना लिया है. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में चीजें खराब हो गईं. वहां पर एलए नाइट के खिलाफ मैच के दौरान रॉलिंस के घुटने में चोट लग गई. अब वह लंबे समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं. तब से कई योजनाओं में भी कंपनी को बदलाव करना पड़ा है. हेमन के लिए भी यह बड़ा झटका है. उन्हें अब अलग लेवल पर काम करना पड़ेगा. हाल ही में रोमन रेंस ने Raw में वापसी कर ब्रेकर और रीड की हालत खराब की. उस दौरान पॉल हेमन सदमे में आ गए थे. कहा जा रहा है कि SummerSlam 2025 में रोमन का मुकाबला ब्रेकर के साथ हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के साथ Triple H की नाइंसाफी, मेन इवेंट से बाहर कर दिया झटका!
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।