हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में John Cena के Last Time is Now टूर्नामेंट के सेमीफाइनल कंफर्म, Roman Reigns के भाई की टक्कर कब और किससे? जानें यहां

WWE में जॉन सीना का इस समय Last Time Is Now टूर्नामेंट चल रहा है. इसके सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले स्टार्स के नाम तय हो गए हैं. SmackDown में दो मैचों के बाद इसका खुलासा हुआ.

विज्ञापन
जॉन सीना

Last Time Is Now Tournament: 13 दिसंबर, 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. कंपनी में इसकी तैयारियां चल रही हैं. सभी काफी उत्साहित हैं. सीना का आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच Last Time is Now टूर्नामेंट रखा गया था. 1 नवंबर, 2025 को हुए Saturday Night’s Main Event में वीडियो के जरिए सीना ने ही इसका ऐलान किया था. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल अब तय हो गए हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

पहला सेमीफाइनल किन WWE स्टार्स के बीच होगा?

Last Time is Now टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में सोलो सिकोआ की टक्कर गुंथर के साथ होगी. सिकोआ ने पहले राउंड में डॉल्फ जिगलर को हराया था. इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में पेंटा को हराया. वहीं गुंथर ने पहले राउंड में NXT स्टार इवांस को हराया. वहीं दूसरे राउंड में द रिंग जनरल ने कड़े मुकाबले में कार्मेलो हेज को मात दी. इस तरह सिकोआ और गुंथर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. वैसे जॉन सीना के अंतिम विरोधी के रूप में गुंथर सभी के फेवेरट माने जा रहे हैं. अगले हफ्ते Raw में अब पता चल जाएगा कि इनमें से फाइनल में कौन पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें:-WWE में आया 6 फुट 1 इंच के खूंखार रेसलर का तूफान, वापसी कर एक झटके में पूर्व ट्राइबल चीफ को किया ढेर

विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल किन WWE स्टार्स के बीच होगा?

Last Time is Now टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में रोमन रेंस के भाई जे उसो की टक्कर एलए नाइट के साथ होगी. उसो और नाइट के बीच हाल के महीनों में काफी तनाव रहा है. जे ने पहले राउंड में द मिज़ को मात दी. वहीं दूसरे राउंड में उन्होंने रुसेव को हराया. उधर नाइट ने पहले राउंड में जैक रायडर को हराया और दूसरे राउंड में उन्होंने द मिज़ को मात दी. नाइट और उसो के बीच अगले हफ्ते SmackDown में तगड़ा मैच होगा. वहां पता चल जाएगा कि कौन फाइनल में प्रवेश करेगा.

ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में होने वाले 4 मैचों के संभावित नतीजों का खुलासा, Roman Reigns-John Cena को बड़ा झटका!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola