John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. दिसंबर में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. हाल ही में हुए Wrestlepalooza 2025 में सीना को ब्रॉक लैसनर के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. सीना के रिटायर होने का टाइम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी भावुक होते जा रहे हैं. अब कुछ ही तारीख बची हुई हैं, जब उनका जलवा देखने को मिलेगा. 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने पिछले 23 सालों में गजब का काम कर फैंस का खूब मनोरंजन किया है. खैर हम आपको यहां सीना की बाकी बची हुई डेट्स के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.
WWE दिग्गज जॉन सीना का अपडेटेड शेड्यूल
जॉन सीना ने पिछले साल Money in the Bank में ऐलान किया था कि 2025 में वह रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. इसके बाद WWE ने उन्हें 36 डेट्स दीं. सीना इस साल में अभी तक बहुत कुछ कर चुके हैं. उन्होंने हील टर्न लिया और साथ ही साथ अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल की. ब्रॉक लैसनर के खिलाफ सीना हार चुके हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अगला कदम क्या होगा. कंपनी ने इसे लेकर जानकारी नहीं दी है.
सीना अब सिर्फ Raw में दिखाई देंगे. कुछ हफ्ते पहले SmackDown में उन्होंने आखिरी बार एंट्री की थी. दिग्गज की उपस्थिति की कंफर्म की गईं तारीखें इस प्रकार हैं.
- Crown Jewel, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया-11 अक्टूबर
- WWE Raw, बॉस्टन-10 नवंबर
- WWE Raw, न्यूयॉर्क-17 नवंबर
- Survivor Series: WarGames, सैन डिएगो-29 नवंबर
- Saturday Night’s Main Event, रिटायरमेंट मैच-13 दिसंबर
WWE Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना का हुआ बुरा हाल
Wrestlepalooza 2025 को जॉन सीना भूलना चाहेंगे. ब्रॉक लैसनर ने उनका बुरा हाल कर दिया. मुकाबले में द बीस्ट पूरी तरह से हावी रहे. सीना उन्हें ज्यादा टक्कर नहीं दे पाए. लैसनर ने सीना को पिन करने के लिए छह एफ-5 लगा दिए. जॉन खड़े तक नहीं हो पाए. इतना ही नहीं जाने से पहले लैसनर ने रेफरी और सीना दोनों के एफ-5 दिया. सीना की बुरी हालत देखकर एरीना में बैठे कुछ बच्चे तो रोने लग गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar ने John Cena को किया तहस-नहस, 6 F-5 लगाकर 11 साल बाद दी करारी हार, फैंस का रो-रोकर बुरा हाल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines