WWE में पत्नी को मिला सम्मान तो Triple H की आंखों से छलके आंसू, साथियों के साथ मिलकर बजाई जोरदार तालियां, देखें वीडियो

WWE Wrestlepalooza 2025 में द अंडरटेकर ने स्टेफनी मैकमैहन को लेकर बड़ा ऐलान किया. इसके बाद अब ट्रिपल एच का एक खास वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें उनके भाव दिख रहे हैं.

HH (1)

ट्रिपल एच

Triple H: WWE Wrestlepalooza 2025 बहुत ही शानदार रहा. WWE का ESPN पर यह पहला प्रीमियम लाइव इवेंट था. फैंस इसे लेकर पहले से काफी उत्साहित थे. शो में कुल पांच मुकाबले हुए. सभी में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. कंपनी ने द अंडरटेकर के रूप में एक सरप्राइज भी दिया. उन्होंने कहा कि ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को 2026 में हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया जाएगा. इतना बड़ा सम्मान पाकर मैकमैहन भावुक हो गई थीं. अब द गेम का भी एक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी प्रतिक्रिया दिखाई गई है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ट्रिपल एच हुए भावुक

दरअसल मेन इवेंट मैच शुरू होने से पहले द अंडरटेकर का अचानक म्यूजिक बजा और फैंस खुश हो गए. दिग्गज ने अपनी प्रतिष्ठित बाइक पर सवार होकर एंट्री की. वह रिंगसाइड में बैठीं स्टेफनी मैकमैहन से मिलने गए. टेकर ने स्टेफनी के साथ थोड़ा मजाक किया. उन्होंने कहा कि वह हर जगह स्टेफनी का पीछा कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने स्टेफनी के साथ अपने रिश्ते को याद किया.

विज्ञापन

अंडरटेकर ने अंत में कहा कि स्टेफनी 2026 WWE हॉल ऑफ फेम क्लास की पहली सदस्य होंगी. टेकर की बात सुनकर स्टेफनी के चेहरे पर अविश्वास के भाव थे. उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे. टेकर ने जब यह घोषणा की तो बैकस्टेज ट्रिपल एच भी रो पड़े थे. उन्होंने स्टेफनी की इस सफलता पर जोरदार अंदाज में तालियां भी बजाईं.

विज्ञापन

WWE Wrestlepalooza 2025 में हुआ तगड़े मैच

Wrestlepalooza 2025 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच मैच हुआ. लैसनर ने सीना की धज्जियां उड़ाते हुए उन्हें बुरी तरह हराया. द उसोज़ को भी ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. स्टेफनी वकेर ने इयो स्काई को हराकर अपने करियर में पहली बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. सीएम पंक और एजे ली ने सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच को मात दी. मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. तगड़े मुकाबले में मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ