Hardy Boyz Made History: WWE NXT और TNA के बीच ऐतिहासिक शो देखने को मिला. WWE और TNA के सुपरस्टार्स आमने-सामने आए. इस शो के लिए फैंस में बहुत उत्साह था और यहां दिग्गज टैग टीम जोड़ी द हार्डी बॉयज ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 2373 दिनों के बाद WWE में कोई चैंपियनशिप जीती है. उनकी भिड़ंत NXT की खूंखार टीम डार्कस्टेट से हुई थी और उन्होंने शो में उनका काम-तमाम करके टैग टीम चैंपियनशिप जीत ली. इसी के साथ हार्डी बॉयज ने इतिहास रच दिया है और ऐसा काम कर दिया है, जो कोई और नहीं कर पाया.
हार्डी बॉयज ने रचा इतिहास
NXT और TNA के शोडाउन में डार्क स्टेट और हार्डी बॉयज के बीच मैच हुआ था. ये विनर टेक्स ऑल NXT टैग टीम चैंपियनशिप और TNA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच था. विजेता टीम डबल चैंपियन बन जाती. इस मुकाबले में काफी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. अंत में हार्डी बॉयज ने जीत दर्ज की और NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया. इसी के साथ वो डबल चैंपियन बन गए. उनके पास TNA के टैग टाइटल पहले से थे और वो NXT में भी चैंपियनशिप हासिल करने में सफल हुए. उन्होंने अप्रैल 2019 के बाद WWE में पहली बार कोई टाइटल जीता है.
ये भी पढ़ें:- WWE Crown Jewel 2025 में Seth Rollins का दांव पर लगा करियर, Paul Heyman ने Roman Reigns को आड़े हाथ लेकर दी चेतावनी
WWE NXT x TNA ShowDown रिजल्ट्स
| मैच क्रमांक | मैच और नतीजा | शर्त | समय |
| 1 | हार्डी बॉयज ने डार्कस्टेट को हराया. | विनर टेक्स ऑल – TNA वर्ल्ड टैग टीम और NXT टैग टीम चैंपियनशिप मैच | 10:44 |
| 2 | टीम NXT (जेसी जेन, जैडा पार्कर, सोल रुका और लोला वाइस) ने टीम TNA (केलानी जॉर्डन, जैसी मकाय, कैसी ली और मारा सेड को हराया. | 4 ऑन 4 विमेंस सर्वाइवर सीरीज स्टाइल एलिमिनेशन मैच | 23:11 |
| 3 | ईथन पेज (c) ने मुस्तफा अली को हराया. | NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच | 14:19 |
| 4 | टीम TNA (माइक सैंटाना, फ्रैंकी कजारियन, मूस और लियोन स्लेटर) ने टीम NXT (रिकी सेंट्स, ट्रिक विलियम्स, जे’वॉन एवंस और माइल्स बोर्न को हराया. | 4 ऑन 4 मेंस सर्वाइवर सीरीज स्टाइल एलिमिनेशन मैच | 22:49 |
ये भी पढ़ें:- WWE में Vince McMahon के बेटे की वापसी, Triple H की गद्दी पर मंडराया खतरा!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines