WWE में Vince McMahon के बेटे की वापसी, Triple H की गद्दी पर मंडराया खतरा!

WWE में विंस मैकमैहन के बेटे शेन मैकमैहन का बहुत बड़ा नाम है. शेन ने कई बार कमाल के मैच लड़कर खुद को साबित किया है. पिछले कुछ साल उनके लिए बढ़िया नहीं रहे. विवादों में वह रहे और इस वजह से विंस ने उन्हें घर भेज दिया था. अब तो शायद ही शेन की वापसी के बारे में सोचते हैं लेकिन उन्हें लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है.

WWE (19)

WWE

Shane McMahon: WWE की कमान अब विंस मैकमैहन के हाथ में नहीं है. 2022 से उनके दामाद ट्रिपल एच क्रिएटिव हेड बन चुके हैं. विंस के बेटे शेन मैकमैहन ने भी हमेशा कंपनी को आगे ले जाने के लिए बहुत कुछ किया. उन्होंने रिंग में मुकाबले भी लड़े. शानदार स्टोरीलाइन का वह हिस्सा रहे. शेन के बारे में WWE फैंस पिछले कुछ सालों से शायद उतना नहीं सोचते हैं क्योंकि वह एक्टिव नहीं हैं. अब एक चौंकाने वाली खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. WWE में उनकी धमाकेदार वापसी हो गई है.

विज्ञापन

WWE वेबसाइट पर आया शेन मैकमैहन का नाम

2022 के रॉयल रंबल मैच में शेन मैकमैहन ने अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, उनके आइडिया की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद विंस मैकमैहन ने बड़ा कदम उठाकर उन्हें घर भेज दिया. 2023 में हुए WrestleMania 39 में शेन का सामना द मिज़ से होने वाला था लेकिन उन्हें इंजरी आ गई. स्नूप डॉग ने शेन की जगह मिज का सामना किया. इसके बाद से टीवी पर शेन दिखाई नहीं दिए.

विज्ञापन

WWE ने शेन मैकमैहन को वेबसाइट पर एक्टिव सुपरस्टार्स की लिस्ट में डाल दिया है. सैथ रॉलिंस के बाद वह नज़र आ रहे हैं. इस चीज को देखकर जरूर फैंस भी हैरानी में पड़ गए होंगे. शेन अब 55 साल के हो गए हैं. इन-रिंग एक्शन में अब वह शायद ही नज़र आएंगे. हो सकता है कि अब वह बैकस्टेज काम करें. पिता की कंपनी है तो शेन की भी बड़ी भूमिका वहां पर होगी. कहीं ना कहीं यह ट्रिपल एच के लिए खतरे की घंटी है. बैकस्टेज दोनों की किसी बात को लेकर सहमति नहीं भी बन सकती है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 32 में हुआ था शेन मैकमैहन का बड़ा मैच

आपको याद होगा कि 2016 की शुरुआत में WWE में कई रेसलर्स चोटिए हो गए थे. विंस मैकमैहन चिंता में आ गए थे. उन्होंने इस दौरान एक बड़ा फैसला लिया और शेन मैकमैहन की वापसी करा दी. WrestleMania 32 में इसके बाद शेन का मुकाबला द अंडरटेकर के साथ हैल इन ए सैल में हुआ था. दोनों के बीच इस यादगार मुकाबले को देखकर फैंस खुश हो गए थे. शेन का करियर का यह सबसे बड़ा साबित हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ