WWE दिग्गजों ने रचा इतिहास, 2373 दिनों का सूखा खत्म, दुश्मनों का काम-तमाम कर जीती चैंपियनशिप
WWE Legends Won Championship: NXT और TNA के शोडाउन स्पेशल शो में हार्डी बॉयज ने कमाल कर दिया. वो पहले से TNA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन थे और उन्होंने अब NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा कर लिया है. हार्डी बॉयज ने अपना सालों का सूखा खत्म कर दिया है और वो WWE में आखिर चैंपियन बनने में सफल हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है और दोनों कंपनी में एक साथ टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड करने वाली पहली टीम बन गई है.
Written By News24 हिंदी

हार्डी बॉयज ने रचा इतिहास