WWE: हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच गुंथर के साथ हुआ था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हुआ. अंत में गुंथर ने दिग्गज को चोक करते हुए जीत हासिल की. मुकाबले के दौरान रिंगसाइड में गोल्डबर्ग के बेटे गेज भी मौजूद थे. गुंथर ने उन्हें भी धक्का मारा. वह रिंग में उतरने वाले थे लेकिन ऑफिशियल्स ने मामला संभाल लिया. अब एक बात तय लग रही है कि गेज भी बहुत जल्द WWE रिंग में डेब्यू कर सकते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता का बदला लेने की बात कही है.
गोल्डबर्ग के बेटे का बड़ा बयान
Sportskeeda Wrestling के सीनियर एडिटर बिल एप्टर को हाल ही में गेज ने अपना इंटरव्यू दिया. गेज ने बताया कि अगर वह कभी WWE में शामिल होते हैं और उन्हें अपने पिता का बदला लेने का मौका मिलता है तो वह शत प्रतिशत वहां कूद पड़ेंगे. गेज ने कहा,”बिल्कुल. अगर मैं कभी उस मुकाम तक पहुंचा तो सौ प्रतिशत मुझे पापा का बदला लेना ही होगा. थोड़ा सा बदला किसे पसंद नहीं? अगर मैं उस मुकाम तक पहुंचा तो सौ प्रतिशत”.
रिटायरमेंट मैच में गोल्डबर्ग का हुआ अपमान
गोल्डबर्ग और गुंथर के बीच करीब 15 मिनट का मैच हुआ. गोल्डबर्ग ने मुकाबले में उम्मीद से बढ़कर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, कंपनी ने उनके फेयरवेल स्पीच को नहीं दिखाया. शो बीच में ही ऑफ-एयर कर दिया गया. यह बात रेसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चा का विषय रही. सभी लोगों का कहना था कि कंपनी को ऐसा नहीं करना चाहिए था. फैंस ने ट्रिपल एच को इसके लिए बहुत सुनाया.
गोल्डबर्ग फेयरवेल स्पीच देते हुए काफी भावुक हो गए थे. उन्होंने फैंस से माफी मांगते हुए कहा,””मुझे नहीं लगता कि मैं अटलांटा में कभी हारा हूं. इसलिए थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के लिए मैं माफी चाहता हूं. मेरे 100 से ज्यादा दोस्त और परिवार के लोग दुनियाभर से आए हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप सभी का जितना शुक्रिया अदा करूं कम है. अटलांटा के फैंस आप वाकई कमाल के रहे हैं. मैं आपसे प्यार करता हूं. आपके बिना मैं यह नहीं कर पाता”.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 से पहले The Rock को लेकर बुरी खबर, फैंस का टूटेगा दिल!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines