WWE दिग्गज ने John Cena के रिटायरमेंट टूर की उड़ाई धज्जियां, हील टर्न को सी ग्रेड देकर उड़ाया मजाक

WWE दिग्गज जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर एक हॉल ऑफ फेमर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हील टर्न की वजह से जमकर लताड़ लगाई है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

JOHN (5)

जॉन सीना

John Cena: WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर काफी चर्चा में चल रहा है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में हील टर्न भी लिया था. अब बहुत कम तारीखें उनकी बची हैं. दिसंबर, 2025 में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. खैर उनके रिटायरमेंट टूर को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. किसी को कुछ चीज खराब लगी तो किसी का कुछ अलग मानना है. अब एक WWE हॉल ऑफ फेमर ने उनके रिटायरमेंट टूर को सी ग्रेड देकर उनकी धज्जियां उड़ा दी हैं. दिग्गज का कहना है कि हील टर्न की वजह से सब बेकार हो गया.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

83 Weeks पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में एरिक बिशफ ने जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,”जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को मैं सी ग्रेट दूंगा. अगर आप सीना के हील टर्न को बाहर निकाल दें तो फिर शायद बी या ए में से एक देता. यह काफी अच्छा रहा है, सिवाय इसके कि इसकी शुरुआत कैसे हुई. सभी को वह दो जो वह चाहते हैं, किसी खिलाड़ी को टॉप पर जाते हुए देखना. हर कोई बेबे रूथ को अपना आखिरी होम रन मारते देखना चाहेगा. कोई भी उन्हें आउट होते हुए नहीं देखना चाहता. कितने लोग कहेंगे कि मैं समय में पीछे जाना चाहता हूं. मैं वहां मौजूद रहना चाहता हूं”.

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2025 में होगा बड़ा मैच

Crown Jewel 2025 का आयोजन अगले महीने 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर बड़े मैच होंगे. पहली बार सऊदी अरब से बाहर इस इवेंट को कराया जा रहा है. जॉन सीना का भी वहां पर मैच होने वाला है. उनकी टक्कर एजे स्टाइल्स के साथ होगी. एक अंतिम मैच में दोनों की टक्कर देखने के लिए सभी उत्साहित हैं. इन दोनों का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. देखना होगा कि किसकी जीत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ