'Triple H जैसा दिमाग किसी के पास नहीं'- 44 साल के WWE रेसलर ने अपने बॉस की तारीफ में गढ़े कसीदे

WWE में अक्सर ट्रिपल एच खराब बुकिंग के चलते विवादों में रहते हैं. हालांकि, एक बड़े स्टार ने उनकी खूब तारीफ की है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

TRIPLE H (10)

ट्रिपल एच

Triple H: 2022 में ट्रिपल एच ने WWE क्रिएटिव हेड की पद संभाला था. उनके एरा में कई बदलाव अभी तक हो चुके हैं. कुछ पुराने सुपरस्टार्स की वापसी भी हो चुकी है. सबसे अच्छी बात है कि कंपनी के बिजनेस एक अलग लेवल पर पहुंच चुका है. द गेम हमेशा से बुकिंग को लेकर विवादों में रहे हैं. इसे लेकर कई बार उनके ऊपर आरोप लग चुके हैं. हालांकि, एक SmackDown स्टार और दिग्गज ने उनकी तारीफ की है. उनका कहना है कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

ट्रिपल एच को लेकर आया दिल छू दने वाला बयान

द मिज़ WWE में कई सालों से काम कर रहे हैं. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रह चुकी है. बतौर हील उन्होंने कई कारनामे किए हैं. मौजूदा समय में वह यंग स्टार्स के साथ काम कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. The Schmo को हाल ही में मिज़ ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे ट्रिपल एच को लेकर राय पूछी गई. मिज ने अपने बॉस की तारीफ की और कहा कि वह मौजूदा पद पर धमाकेदार काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

द मिज़ ने ट्रिपल एच को लेकर कहा,”ट्रिपल एच WWE के क्रिएटिव हेड के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं. इसका सबूत सभी के सामने है. हर शो के टिकट बिक रहे हैं. हमने अब ESPN के साथ भी बड़ी डील साइन कर ली है. यह कंपनी बहतु अच्छी है. यह फल-फूल रही है और इसकी स्टोरीलाइन जबरदस्त हैं. ट्रिपल एच ने जो भी प्लान बनाया है उसका समर्थन करता हूं. मैंने इस बिजनेस में अब तक जितने भी दिमाग देखे हैं उनमें से ट्रिपल एच सबसे बेहतरीन हैं”.

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने किया था बड़ा ऐलान?

हाल ही में ट्रिपल एच ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि 2027 में होने वाला WrestleMania सऊदी अरब में ही आयोजित किया जाएगा. उन्होंन अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,”1985 से WrestleMania टॉप पर रहा है. यह दुनिया की अब तक की सबसे महान खेल फ्रेंचाइजी में से एक है. आज हम यहां इस बारे में बात करने के लिए साथ आए हैं कि WrestleMania की विरासत के लिए आगे क्या है. सऊदी अरब के साथ हुई डील में हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. 2027 में, हमें यह ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है कि WrestleMania 43 रियाद सीजन के रूप में सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ