हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिग्गज के निधन से WWE में दौड़ी शोक की लहर, Triple H और John Cena ने भावुक होकर करीबी को कहा अलविदा

WWE WrestleMania 42 से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. एक दिग्गज का निधन हो गया है. ट्रिपल एच सहित कई स्टार्स ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं. आइए आपको बताते हैं कि द गेम ने क्या कहा.

विज्ञापन
WWE दिग्गज का निधन

Triple H: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान हो गया है. रोड टू रेसलमेनिया में सरप्राइज भी मिल रहे हैं. इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. WWE दिग्गज डेवी कोट्स का निधन हो गया है. इसके बाद रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. कोट्स के निधन की खबर उनके बेटे ने फेसबुक के जरिए दी. आपको बता दें कोट्स ने WWE के साथ 20 सालों से अधिक समय तक इंटरनेशनल टूरिंग मैनेजर के रूप में काम किया था. उनके निधन पर ट्रिपल एच सहित कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने जताया दुख

ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कोट्स को ट्रिब्यूट दिया. द गेम ने कहा, “डेवी कोट्स के निधन की बुरी खबर मिली है. डेवी WWE के इंटरनेशनल टूरिंग मैनेजर थे. सभी शोज को सफल बनाने में उनका योगदान था. उन्होंने हमारी रेसलिंग को हमेशा दुनिया के हर कोने तक पहुंचाई. बैकस्टेज उन्होंने बढ़िया काम किया. वो NXT के यूके के टैलेंट की सहायता करने में विशेष ध्यान और गर्व महसूस करते थे. हमारी टीम, टैलेंट और पूरे WWE परिवार की संवदेनाएं आज उनके परिवार के साथ हैं. फिर मिलेंगे डेवी”.

Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने कहा, “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. एक और महान हस्ती जिन्होंने WWE को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की. उनके जुनून के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. उनके साथ काम करना और खास पल साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. सभी लोगों के प्रति मेरे संवेदना है. आपकी आत्मा को शांति मिले”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Seth Rollins ने किया Roman Reigns vs Cody Rhodes मैच का बंटाधार!, WWE ने अचानक बदल दिए प्लान

जॉन सीना भी हुए भावुक

जॉन सीना ने 2025 के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. अब वो कभी भी इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. डेवी कोट्स के साथ सीना के भी अच्छे संबंध थे. दोनों ने साथ में बहुत काम किया. सीना ने अपने 23 साल के करियर में कोट्स के साथ कई शानदार पल साझा किए. सीना ने सोशल मीडिया पर ट्रिपल एच की पोस्ट साझा की और कहा कि कोट्स की आत्मा को शांति मिले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने अपनी जुड़वा बहन के साथ की धमाकेदार वापसी, चैंपियन बनकर इतिहास रचने का मिला मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola