Brock Lesnar: WWE और MMA की दुनिया में ब्रॉक लैसनर की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है. इस साल अगस्त में उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर को अलविदा कह दिया. अब वो रिंग में नज़र नहीं आएंगे. लैसनर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की. विंस मैकमैहन के एरा में उन्हें तगड़ी सफलता मिली. उन्हें शुरुआत से ही पुश दिया गया. लैसनर ने भी अपने एक्शन से सभी किसी को निराश नहीं किया. खैर इस बार लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. वो बहुत ही खास अंदाज में भी नज़र आए. शायद ही आपने इस खास लुक में आपने पहले उन्हें कभी देखा होगा.
ब्रॉक लैसनर को मिला बड़ा सम्मान
ब्रॉक लैसनर का यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटो से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने वहीं पर खुद को बतौर रेसलर स्थापित किया. लैसनर की कामयाबी के पीछे मिनेसोटो को बहुत बड़ा रोल रहा है और ये बात लैसनर भी जानते हैं. लैसनर को अब ऑफिशियल तौर पर यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटो के हॉल ऑफ फेम 2026 क्लब में शामिल किया गया है. इस खास क्लास में उनके साथ अलग-अलग खेलों के अन्य 10 एथलीट भी मौजूद थे. लैसनर के लिए ये उपलब्धि बहुत बड़ी है. लैसनर हॉल ऑफ सेरेमनी में नए लुक में नज़र आए. सूट और चश्मे में वो उनके लुक ने सभी का दिल जीत लिया. आप सभी जानते हैं कि लैसनर कोट-पैंट में बहुत कम नज़र आते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!
ब्रॉक लैसनर ने कब लड़ा WWE में अंतिम मैच?
ब्रॉक लैसनर अगस्त 2023 के बाद से WWE से गायब हो गए थे. उनका जेनेल ग्रांट केस में नाम भी सामने आ गया था. लगा था कि अब उनकी वापसी मुश्किल है लेकिन पिछले साल उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. अगस्त 2025 में हुए समरस्लैम में लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर सभी का दिल जीता. इसके बाद वो लगातार टीवी पर बन रहे. बड़े इवेंट्स में उन्होंने मैच लड़ा. इस साल उनकी ओबा फेमी के साथ तगड़ी राइवलरी रही. दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए. फेमी ने 2-1 से राइवलरी अपने नाम की. लैसनर ने समरस्लैम 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच फेमी के खिलाफ लड़ा था. लैसनर ने कुछ दिन बाद पैट मैकफी के शो में रिटायरमेंट का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े रेसलर्स जो जवानी में ही छोड़ गए दुनिया, आज भी याद करते हैं फैंस
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
20 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
23 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines