Goldberg: रेसलिंग की दुनिया में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम है. WCW और WWE में दिग्गज ने अपने एक्शन से खूबर तबाही मचाई. इस वजह से ही उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. गोल्डबर्ग की ताकत के सामने रिंग में बहुत कम लोग टिक पाए. उनकी इनर्जी और मूव्स हमेशा तगड़े रहे. कंपनी कई सालों से उनकी भरपाई की कोशिश में लगी है. अभी तक कोई ऐसा स्टार नहीं आया, जो गोल्डबर्ग की तरह काम कर पाए. WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर ने अब एक यंग स्टार का नाम बताया है, जो गोल्डबर्ग की जगह ले सकता है.
WWE दिग्गज का बड़ा बयान
बुकर टी ने अपने हॉल ऑफ फेमर पॉडकास्ट पर कई विषयों पर चर्चा की. उन्होंने 27 साल के NXT स्टार ओबा फेमी को लेकर भी बात की. उन्हें लगता है कि फेमी WWE के दूसरे गोल्डबर्ग बन सकते हैं. फेमी ने अभी तक NXT में गजब का काम किया है. बहुत जल्द उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होने वाली है. बुकर टी ने कहा,”मुझे लगता है कि ओबा फेमी में गोल्डबर्ग जैसी सफलता हासिल करने की पूरी क्षमता है. जब तक उनका सामना उस एक विरोधी से नहीं होता, तब तक वो अजेय हैं. वो विरोधी जो मेन रोस्टर में आने के बाद अपना पहला शॉट हासिल कर सकता है और उसे जीत भी सकता है. मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि फेमी आगे जाकर क्या करते हैं.”
ये भी पढ़ें:-’23 सालों की कहानी…’, WWE में अपने आखिरी मैच में मिली हार के विवाद पर John Cena ने तोड़ी चुप्पी
गोल्डबर्ग ने कब लड़ा अपना आखिरी मैच?
गोल्डबर्ग ने WWE में अपना आखिरी मैच पिछले साल जुलाई में हुए Saturday Night’s Main Event में लड़ा था. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए उनका मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. मैच में गोल्डबर्ग ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. आखिरी मैच जीतने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. गुंथर ने मैच के अंतिम पल में बढ़िया एक्शन दिखाया. इस वजह से उन्हें जीत भी मिली. गोल्डबर्ग ने इसके बाद रिटायरमेंट स्पीच भी दी थी.
ये भी पढ़ें:-WWE की सबसे ‘अमीर’ महिला रेसलर Rhea Ripley का WrestleMania 42 में किसके साथ होगा मैच? हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines