'23 सालों की कहानी...', WWE में अपने आखिरी मैच में मिली हार के विवाद पर John Cena ने तोड़ी चुप्पी

पिछले साल के अंत में जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में करियर का आखिरी मैच लड़ा. उन्हें गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ये चीज बहुत लोगों को पसंद नहीं आई. अब सीना ने पहली बार इस पर अपनी बात रखी है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

WWE

जॉन सीना का बड़ा बयान

John Cena: पिछले साल 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपना आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. गुंथर के साथ उनका मैच विवादों में रहा. कई लोगों ने कहा कि उनका आखिरी मैच द रिंग जनरल के साथ नहीं होना चाहिए. गुंथर ने सीना को हरा भी दिया. सीना टैपआउट के जरिए हारे. सीना की हार पर फिर विवाद बढ़ गया. फैंस और दिग्गजों ने कहा कि सीना को जीत मिलनी चाहिए थी. खैर अब इस पर पहली बार सीना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

जॉन सीना को उनके करियर में बहुत कम बार टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा है. करीब 21 साल बाद उन्हें गुंथर के खिलाफ हार मिली. हालांकि, कोई भी इससे खुश नहीं दिखा. हाल ही में New Orleans FAN EXPO में जॉन सीना से आखिरी मैच टैपआउट के जरिए हार को लेकर सवाल पूछा गया था. सीना ने कहा,”मेरा काम है एक अच्छी कहानी तैयार करना, जो सभी को पसंद आनी चाहिए. जब कोई आलोचना करता है, तो मैं इसे ध्यान से सुनता हूं. मैं किसी को भी नजरअंदाज नहीं करता हूं. मैं सभी का आभारी हूं. मुझे लगता है कि वो एक बहुत अच्छा अंत था क्योंकि बहुत लोगों को लगा कि ये बेकार था. कई लोगों को लगा कि ये खास था. यही मेरी पिछले 23 सालों की कहानी रही है. इसलिए मुझे लगा कि ये बहुत महत्वपूर्ण था.”

विज्ञापन

गुंथर के लिए 2025 रहा शानदार

2025 में गुंथर ने बढ़िया काम किया. मौजूदा समय में वो कंपनी के सबसे बड़े हील बने हुए हैं. उन्होंने पिछले साल जॉन सीना के अलावा गोल्डबर्ग को भी रिटायर किया. इसके अलावा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया. 2026 की शुरुआत भी वो शानदार अंदाज में कर चुके हैं. हाल ही में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया. स्टाइल्स इस साल रिटायर होने वाले हैं. गुंथर को आगे जाकर भी तगड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ