WWE की सबसे ‘अमीर’ महिला रेसलर Rhea Ripley का WrestleMania 42 में किसके साथ होगा मैच? हुआ बड़ा खुलासा

WWE WrestleMania 42 में होने वाले मैचों की अफवाहें अभी से सामने आने लग गई है. रिया रिप्ली के मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं. एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. जानिए उनका मुकाबला किसके साथ हो सकता है.

WWE

रिया रिप्ली का किसके साथ होगा मैच?

Rhea Ripley: WWE में इस समय रिया रिप्ली और इयो स्काई की जोड़ी धमाल मचा रही है. हाल ही में 5 जनवरी को हुए Raw के एपिसोड में दोनों स्टार्स ने काबुकी वॉरियर्स को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. कंपनी ने दोनों को तगड़ा पुश दिया. ऐसा लगता है कि रिप्ली और स्काई की टीम ज्यादा समय तक साथ नहीं रहेगी. इनके बीच WrestleMania 42 में मैच हो सकता है. एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

विज्ञापन

क्या WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच?

विमेंस डिवीजन में मौजूदा समय में तगड़ा काम चल रहा है. रिया रिप्ली और इयो स्काई को टक्कर देने वाले बहुत हैं. रिया और इयो की जोड़ी के लिए WWE ने शायद कुछ और प्लान बनाया है. Self Made Pro की रिपोर्ट के अनुसार WWE के अंदर WrestleMania 42 में स्काई और रिया के बीच मैच की बात चल रही है. दोनों इस बार WWE के सबसे बड़े स्टेज का मेन इवेंट कर सकते हैं. रिया तो अब बड़ी स्टार बन चुकी हैं. विमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा सैलरी उन्हें ही मिलती है. रिपोर्ट के अनुसार,”इस साल WrestleMania 42 के मेन इवेंट में होने वाला एकमात्र मैच रिया रिप्ली और इयो स्काई के बीच होगा. दोनों के बीच मेन इवेंट में मैच होना तय लग रहा है. WWE के अंदर इस मैच को लेकर काफी चर्चा हुई है”.

विज्ञापन

रिया रिप्ली और इयो स्काई का होगा बड़ा मैच

रिया रिप्ली और इयो स्काई ने हाल ही में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है. दोनों को बहुत जल्द कड़ी चुनौती भी लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज से मिलने वाली है. 12 जनवरी 2026 को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में परेज और मॉर्गन ने ओस्का और कायरी सेन को हराकर टाइटल शॉट प्राप्त किया था. मॉर्गन और परेज पिछले कुछ महीनों से साथ काम कर रही हैं. दोनों को तगड़ा पुश दिया जा सकता है. रिया और स्काई अपनी चैंपियनशिप को 24 जनवरी को होने वाले Saturday Night’s Main Event में डिफेंड करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ