Big Show: रेसलिंग की दुनिया में WWE दिग्गज बिग शो का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों तक उन्होंने WWE में काम किया. मौजूदा समय में वो AEW का हिस्सा हैं. बिग शो को दुनिया के सबसे भारी-भरकम रेसलर्स में से एक माना जाता है. उनका वजन 200 किलो से ऊपर है. बिग शो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. अब वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी करना चाहते हैं. हो सकता है कि उनका आखिरी मैच WWE रिंग में देखने को मिले. बिग शो अभी अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख आप भी हैरान हो जाएंगे. उन्होंने अपना वजन काम कर लिया है. मोटे-तगड़े दिग्गज को अब पहचानना मुश्किल हो रहा है.
WWE दिग्गज बिग शो ने पोस्ट की तस्वीर
बिग शो ने फरवरी 2021 में AEW में कदम रखा था. इंजरी और कई सर्जरी के कारण उनकी रिंग में उपस्थिति काफी कम रही. शारीरिक रूप से भी उनके लिए कम्पीट करना काफी मुश्किल हो गया. AEW में अब वो कमेंट्री सहित अन्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं. बिग शो ने कुछ समय पहले कहा था कि वो अभी रिटायरमेंट लेने के मूड में नहीं हैं. 2025 के अंत में उन्होंने साफ कर दिया था कि वो कभी भी रिंग में वापसी कर सकते हैं.
बिग शो ने सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी दिखाकर कहर ढाया है. उन्होंने बता दिया है कि वो इन-रिंग एक्शन के लिए बहुत जल्द तैयार होने वाले हैं. बिग शो का एक टाइम पर वजन करीब 230 किलो था. अब उनका वजन 178 किलो हो गया है. ये दर्शाता है कि उन्होंने कितनी मेहनत की है. उनका 52 किलो वजन कम हो गया है. बिग शो अभी ठहरने वाले नहीं हैं. उनका कहना है कि उनका लक्ष्य 160 किलो कहा है. दिग्गज ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि उनके पेट की चर्बी गायब हो गई. उन्होंने कहा, “मौजूदा समय में मेरा वजन 178 किलो है. मेरा लक्ष्य 160 किलो तक पहुंचना है. सालों से मिले समर्थन के लिए मैं सभी का आभारी हूं.”
ये भी पढ़ें:-AJ Styles के WWE से रिटायरमेंट पर Roman Reigns का टूटा दिल, पुराने दिनों को याद कर दिया भावुक बयान
बिग शो कई सालों से कर रहे हैं मेहनत
बिग शो का वजन एकदम से कम नहीं हुआ है. 2023 से वो इस पर काम कर रहे हैं. WWE में उनके वजन और लंबी हाइट की वजह से ही उन्हें प्रशंसा मिली है. बिग शो ने इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताया. उन्होंने कई बार वीडियो भी पोस्ट की. साथ ही बिग शो ने अपने ट्रेनर को भी धन्यवाद दिया. बिग शो ने जिम के बाहर अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान दिया. वो कई बार ग्राउंड में रनिंग करते हुए भी दिखे. खैर दिग्गज ने ठान लिया है कि वो इन-रिंग एक्शन में वापसी करेंगे. देखना होगा कि वो कब अपने फैंस को सरप्राइज देते हैं.
ये भी पढ़ें:-2026 में John Cena को नहीं मिलेगा WWE का सबसे बड़ा सम्मान! रिपोर्ट में फैंस के लिए आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines