Bronson Reed Can Challenge World Title: WWE दिग्गज रोमन रेंस को Crown Jewel 2025 में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. रोमन रेंस ने ऑस्ट्रेलिया में हुए इस इवेंट में ब्रॉन्सन रीड से मैच लड़ा था. इस मुकाबले में काफी बवाल मचा और रोमन रेंस की जीत के चांस बहुत ज्यादा नजर आ रहे थे. हालांकि, जे उसो की एक गलती के चलते रोमन हार गए. ब्रॉन्सन के करियर की ये सबसे बड़ी जीत है और अब पूर्व रेसलर बिग ई ने दावा किया है कि रोमन जैसे बड़े स्टार पर जीत के बाद अब रीड को सीधा वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहिए.
रोमन रेंस को हराने का मिलेगा तोहफा!
बिग ई ने Crown Jewel 2025 के समापन के बाद ब्रॉन्सन रीड को लेकर बात की और कहा कि रोमन रेंस को हराना आसान नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि ब्रॉन्सन चाहे, तो अब सीधा वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने ट्राइबल चीफ जैसे दिग्गज को मात दी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके पास गोल्डन टिकट है. अगर आप रोमन रेंस को पिन करते हैं, तो फिर आप कल वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच पा सकते हैं. उन्हें ऐसा करना चाहिए. वो लाइन पार करके आगे निकल सकते हैं. रोमन रेंस को हराना इतनी बड़ी बात है.’
ये भी पढ़ें:- Rhea Ripley ने बर्थडे पर उड़ाया गर्दा, जीता WWE Crown Jewel 2025 इवेंट, स्वैग और धांसू एंट्री से फैंस को किया ‘पागल’
ब्रॉन्सन रीड को मिलेगा मौका?
ब्रॉन्सन रीड भले ही रोमन रेंस को हरा चुके हैं लेकिन वर्ल्ड चैंपियन के लिए चैलेंज करना काफी मुश्किल है. अभी WWE में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिन्स के रूप में दो टॉप टाइटल होल्डर हैं. ब्रॉन्सन रीड और सैथ रॉलिंस साथ में काम करते हैं. ऐसे में ब्रॉन्सन का सैथ को चैलेंज करने का कोई मतलब नहीं बनता है. हालांकि, कोडी रोड्स के लिए रीड काफी अच्छे चैलेंजर साबित हो सकते हैं. रोड्स Crown Jewel 2025 में हारे थे और उनका आत्मविश्वास कम होगा. ऐसे में ब्रॉन्सन उनपर हमला करते हुए उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं और स्टोरी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE से निकाले जाने के बाद फेमस स्टार ने दी बड़ी खुशखबरी, 16 महीनों के इंतजार के बाद रिंग में होगी वापसी!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines