News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rhea Ripley: पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुए WWE Crown Jewel 2025 का सफल समापन हो गया है. शो में पांच खतरनाक मुकाबले देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि क्राउड बहुत जबरदस्त था. इवेंट में रिया रिप्ली के एक्शन पर भी सभी की नज़रें थीं. अपनी होमकंट्री में उनका मैच था. मजेदार बात यह है कि 11 अक्टूबर को ही उनका जन्मदिन भी था. रिया एडिलेड की हैं और इस वजह से उन्हें दर्शकों ने खूब चीयर किया. जब उनकी एंट्री हुई तो सभी खुशी से उछल पड़े थे. कंपनी ने उनकी एंट्री भी बढ़िया अंदाज में प्लान की थी. इस बार रिया को रिंग में आने के लिए एक्सट्रा टाइम दिया गया था.
Crown Jewel को देखने लिए एरीना में 13 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. शो में रिया रिप्ली और इयो स्काई का मुकाबला ओस्का और कायरी सेन के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने मैच में तगड़े मूव्स लगाए. शुरुआत में सेन और ओस्का ने स्काई को निशाना बनाया. वह रिया को टैग नहीं दे पाईं. फैंस रिप्ली को रिंग में देखना चाहते थे. बड़ी मुश्किल से रिया को मैच में टैग मिला. इसके बाद तो उन्होंने बवाल मचा दिया.
रिप्ली ने ओस्का और कायरी को खूब धोया. उनके हर एक मूव पर फैंस चीयर कर रहे थे. अपने फैंस के बीच उनका भी मनोबल सातवें आसमान पर था. रिप्ली और इयो की केमिस्ट्री भी काफी बढ़िया रही. मुकाबले के अंत में रिया ने हमेशा की तरह अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने कायरी को बिग बूट और रिप्टाइड लगाकर धराशाई किया. इसके बाद उन्होंने मैच खत्म करने के लिए स्काई को टैग दिया. स्काई ने सेन को मूनसॉल्ट लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की. मुकाबले में बड़ी जीत के बाद दोनों फेस स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया. फैंस ने भी रिप्ली के लिए खूब तालियां बजाईं. रिया ने हाथ ऊपर कर सभी के सम्मान को स्वीकार किया. अपने जन्मदिन पर होमकंट्री पर मिली इस जीत को रिया शायद ही कभी भूल पाएंगी.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns को मिला धोखा, करारी हार के बाद भाइयों से तोड़ा नाता, ब्लडलाइन में अफरातफरी
Crown Jewel के बाद रिया रिप्ली पोस्ट-शो में नज़र आईं, जहां पर उनके देशवासियों ने उनका स्वागत किया. रिया काफी खुश थीं और उन्होंने फैंस के साथ मिलकर शैनन नोल का “C’mon Aussie C’mon” गाना गाया. फैंस ने इस दौरान ओस्का बेवकूफ है के चैंट्स भी लगाए, जिस पर रिप्ली मुस्कुरा गईं. वह बिल्कुल भी अपनी हंसी छिपा नहीं पाईं. काफी देर तक दर्शकों का शोर खत्म ही नहीं हुआ क्योंकि वह रिप्ली की मौजूदगी का आनंद ले रहे थे. कुछ देर बाद फैंस ने ओस्का के लिए गलत चैंट्स लगाना शुरू किया. वहां पर भी रिप्ली अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. हालांकि, वह बहुत जल्दी समझ गईं थी कि गलत बोला जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-Crown Jewel में John Cena-AJ Styles ने 27 मिनट में किन WWE और AEW दिग्गजों को दिया ट्रिब्यूट? जानिए कौन हैं वो
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।