Batista: WWE के लिए 2025 शानदार रहा था. जॉन सीना और गोल्डबर्ग ने अपना रिटायरमेंट मैच लड़ा. हाल ही में रॉयल रंबल 2026 में एजे स्टाइल्स रिटायर हुए. आने वाले समय में कुछ और भी दिग्गज रेसलिंग को अलविदा कह सकते हैं. खैर हाल ही में बतिस्ता भी काफी चर्चा में आए थे. फैंस उनकी एक अंतिम मैच के लिए वापसी देखना चाहते हैं. बतिस्ता का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. अब तो वो हॉलीवुड में भी छा गए हैं. इस बार बतिस्ता ने अपने फैंस का दिल तोड़ दिया है. बतिस्ता ने साफ कर दिया है कि वो अब रेसलिंग के लिए वापसी नहीं करेंगे.
WWE दिग्गज बतिस्ता का बड़ा बयान
बतिस्ता ने WWE में लंबे समय तक काम किया था. वो कंपनी ने हमेशा तगड़ा पुश दिया. उन्होंने छह बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया. वैसे WWE में ऐसा बहुत बार हुआ है कि कुछ दिग्गजों ने रिटायरमेंट के बाद भी वापसी की है. रिक फ्लेयर और शॉन माइकल्स रिटायर होने के बाद भी अंतिम मैच के लिए आए थे. कुछ ऐसा ही बतिस्ता के साथ भी हो सकता है. दिग्गज से उनकी फिल्म द रेकिंग क्रू के साथी एक्टर जेसन मोमोआ ने पूछा कि क्या उन्हें रिंग में वापसी करने में दिलचस्पी है. Complex के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका जवाब दिया. बतिस्ता ने तुरंत ही ना कह दिया. मोमोआ ने सिर्फ एक मुकाबले के बारे में पूछा. बतिस्ता ने इसके जवाब में भी ना ही कहा.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns ने WrestleMania 42 में WWE चैंपियन CM Punk को अपने विरोधी के रूप में चुना
WWE रिंग में कब लड़ा था बतिस्ता ने अपना अंतिम मैच?
बतिस्ता का रेसलिंग में लैजेंड्री करियर रहा है. अपने एक्शन से हमेशा उन्होंने सभी का दिल जीता. बतिस्ता ने रिंग में बतौर हील अच्छा काम किया. बतिस्ता ने WWE में अपना अंतिम मैच 2019 में हुए WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ लड़ा था. मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बतिस्ता ने रिटायरमेंट ले लिया था. फ्यूचर में अगर कभी बतिस्ता वापसी करते हैं तो फिर ये उनके फैंस के लिए खुशी का पल होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े ‘विलेन’ की नए लुक में धमाकेदार वापसी, 2026 Royal Rumble मैच की विजेता को लगाया गले
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines