Triple H: 2022 में ट्रिपल एच ने WWE क्रिएटिव टीम के हेड के रूप में काम शुरू किया. इससे पहले बतौर रेसलर भी उन्होंने नाम कमाया. द गेम के रिश्ते कंपनी में कुछ रेसलर्स के साथ अच्छे नहीं रहे. उन्हें लेकर आए दिन कोई ना कोई बयान सामने आते रहता है. WWE हॉल ऑफ फेमर ब्रेट हार्ट तो ट्रिपल एच की बहुत आलोचना करते हैं. द गेम को हार्ट बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने यह बोलने में कभी संकोच नहीं दिखाया. इस बार भी उन्होंने ट्रिपल एच के ऊपर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है.
WWE दिग्गज ब्रेट हार्ट ने क्या कहा?
हाल ही में Inside The Ropes को अपना इंटरव्यू ब्रेट हार्ट ने दिया. हार्ट ने फरवरी, 1997 में ट्रिपल एच के साथ हुए एक मुकाबले को याद किया. उन्होंने कहा,”मैंने ट्रिपल एच के साथ कई बार रेसलिंग की. वह हमेशा मुझे हराने की कोशिश करते थे. हमने जर्मनी में मंडे नाइट रॉ किया था. वह भी बुकिंग का हिस्सा थे. वह विंस मैकमैहन और जेरी ब्रिस्को के साथ कमेटी में शामिल थे. मैं भी जर्मनी गया. वहां मेरे जैसा स्टार कभी कोई नहीं था”.
उन्होंने आगे कहा,”मैं ड्रेसिंग रूम पहुंचा. वहां ट्रिपल एच ने मुझे पिन किया. उन्होंने मुझे घेर लिया. ब्रिस्को ने बताया कि तुम यह करोगे. मैंने उनकी बात सुनी और कहा कि विंस मैकमैहन से बात करना चाहता हूं”. हर्ट ने बताया कि विंस मैकमैहन को यह समझाने के बाद कि रेसलमेनिया 13 में स्टीव ऑस्टिन के साथ मैच से पहले ट्रिपल एच को उन्हें पिन नहीं करना चाहिए. पूर्व चेयरमैन ने मैच का अंत ही बदल दिया. हिटमैन ने यह भी बताया कि ट्रिपल एच इस फैसले से खुश नहीं थे. हार्ट ने दावा किया कि द गेम उन्हें जर्मनी में बर्बाद करना चाहते थे.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns का भाई जल्द बनेगा विलेन, रियल-लाइन ब्लडलाइन मेंबर ने किया बड़ा दावा
पूर्व WWE स्टार MVP ने भी दिया था बड़ा बयान
MVP ने भी कई साल तक WWE में काम किया. अब वह AEW में काम करते हैं. हाल ही में उन्होंने भी कहा था कि वह ट्रिपल एच की इज्जत नहीं करते हैं. TMZ Inside The Ring को इंटरव्यू देते हुए MVP ने कहा,”मैं हमेशा अपने शब्दों पर कायम रहूंगा. मेरे मन में ट्रिपल एच के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर जरा भी सम्मान नहीं है. मैं उनकी इज्जत नहीं करता हूं. इसका कारण भी मैं आपको बताऊंगा. अगर मैं आपके बारे में कुछ कहता हूं तो मैं आपको बताऊंगा. अगर आप आकर मुझसे पूछें कि मैंने क्या कहा तो मैं मना नहीं करूंगा कि मैंने क्या कहा. मैं कहूंगा कि हां कहा था.”
ये भी पढ़ें:-WWE में 27 साल के रेसलर की 263 दिनों की बादशाहत खत्म, पूर्व AEW स्टार ने नया चैंपियन बनकर रच डाला इतिहास
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines