WWE में 27 साल के रेसलर की 263 दिनों की बादशाहत खत्म, पूर्व AEW स्टार ने नया चैंपियन बनकर रच डाला इतिहास

WWE NXT No Mercy प्रीमियम लाइव इवेंट का मेन इवेंट बहुत ही जबरदस्त रहा. कंपनी को नया चैंपियन मिल गया है. एक फेमस स्टार की लंबे समय के टाइटल रन का अंत हो गया है.

WWE (8)

WWE NXT No Mercy 2025

NXT No Mercy: WWE NXT No Mercy प्रीमियम लाइव इवेंट बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में ओबा फेमी ने NXT चैंपियनशिप रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में रिकी ने ओबा को हराकर अपने करियर में पहली बार टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया. रिकी ने इस साल की शुरुआत में ही WWE में डेब्यू किया था. इससे पहले वह AEW का हिस्सा थे. कंपनी ने उन्हें इस बार बड़ा पुश दिया है. उन्होंने फेमी के 263 दिनों की बादशाहत को खत्म किया.

विज्ञापन

WWE NXT No Mercy में हुआ तगड़ा मैच

ओबा फेमी और रिकी सेंट्स के बीच करीब 17 मिनट तक मुकाबला चला. दोनों स्टार्स ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. दोनों ने एक-दूसरे को पिन की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली. मैच के अंतिम पलों में फेमी थोड़ा थके हुए नज़र आए. वैसे मुकाबले में फैंस का समर्थन पूरी तरह से रिकी के साथ था. उन्होंने अपने एक्शन से किसी को निराश भी नहीं किया. सेंट्स ने अंत में फेमी को टोर्नाडो डीडीटी मूव लगाया और पिन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

क्या ओबा फेमी की मेन रोस्टर में होगी एंट्री?

ओबा फेमी ने इस साल की शुरुआत में NXT: New Year’s Evil में ट्रिक विलियम्स और एडी थोर्फ को एकतरफा मुकाबले में हराकर टाइटल जीता था. उन्होंने अपने टाइटल रन के दौरान कई मुकाबले लड़े और दमदार जीत दर्ज की. फेमी ने अप्रैल, 2023 में NXT में डेब्यू किया था. इसके बाद से यह उनकी तीसरी हार है. उनकी हार से एक चीज दिख रही है कि अब वह मेन रोस्टर में आ सकते हैं. कंपनी पहले से ही उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. वहीं रिकी ने इससे पहले NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी जीती थी. कंपनी ने अब उन्हें आगे बढ़ाने का सोचा है. देखना होगा कि उनका टाइटल रन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ