Elimination Chamber Match Card: WWE का Elimination Chamber बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट है. इस शो से असली रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. इस बार 28 फरवरी को Elimination Chamber का 16वां संस्करण होगा. इसका आयोजन शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर में किया जा रहा है. इसमें मुख्यत Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स इसमें हिस्सा लेंगे. WWE ने अभी तक शो के लिए चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. ट्रिपल एच अक्सर बड़े इवेंट्स में सिर्फ चार ही मैच रखते हैं. आइए आपको बताते है कि Elimination Chamber 2026 के लिए कौन से मैचों की घोषणा की गई है.
मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच
मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेंगे. इसके लिए Raw और SmackDown के एपिसोड में क्वालिफाइंग मुकाबले हो रहे हैं. चैंबर मैच जीतने वाले स्टार को रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिप्यूटेड WWE चैंपियनशिप मिलेगा. हर कोई इस मुकाबले की जीतने की कोशिश करेगा. फैंस मुकाबले को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में AJ Lee की धमाकेदार वापसी, 11 साल बाद पहले सिंंगल मैच का हुआ ऐलान, चैंपियन बनने का मिला सुनहरा मौका
वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच
विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच को लेकर भी फैंस में हमेशा उत्साह बना रहता है. इस मैच में भी छह वुमेंस स्टार्स हिस्सा लेंगी. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. वीकली शोज में चैंबर मैच में जाने के लिए क्वालिफाइंग मुकाबले चल रहे हैं. बहुत जल्द सभी स्टार्स के नाम क्लियर हो जाएंगे. इस मुकाबले को जीतकर हर कोई मेगा इवेंट में अपना जलवा बिखेरना चाहता है.
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच
रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मौजूदा समय में पंक की राइवलरी फिन बैलर के साथ भी चल रही है. हाल ही में पंक एक बार बैलर को हरा चुके हैं. इसके बाद एजे स्टाइल्स और पंक के मैच में आकर बैलर ने बवाल मचाया था. बैलर ने पंक के ऊपर हमला किया था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैलर ने पंक के खिलाफ टाइटल मैच की मांग की. एडम पीयर्स ने दोनों के मैच को ऑफिशियल कर दिया.
वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच भी अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी. दिग्गज एजे ली के साथ उनका मैच तय किया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ली ने धमाकेदार वापसी की. उन्होंने लिंच को टाइटल मैच के लिए खूब उकसाया. बाद में बैकी भी मुकाबले के लिए तैयार हो गईं. WWE ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Roman Reigns के शेड्यूल को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, WrestleMania 42 से पहले इतने एपिसोड में करेंगे एंट्री
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines