WWE में AJ Lee की धमाकेदार वापसी, 11 साल बाद पहले सिंंगल मैच का हुआ ऐलान, चैंपियन बनने का मिला सुनहरा मौका

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. एजे ली ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. सबसे बड़ी बात है कि उनके टाइटल मैच का ऐलान भी कर दिया गया है. उनके पास अब चैंपियन बनने का मौका है.

WWE

WWE में एजे ली की वापसी

AJ Lee Return: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो की शुरुआत ही गजब के अंदाज में हुई. WWE दिग्गज एजे ली ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. उनका एंट्रेंस म्यूजिक सुनते ही दर्शक खुशी से उछल पड़े थे. ली WWE टीवी में अंतिम बार सर्वाइवर सीरीज 2025 में दिखी थी. वहां पर वो विमेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा थीं. मैच में उनका तगड़ा प्रदर्शन रहा था. ली के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में आने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

विज्ञापन

WWE दिग्गज एजे ली के मैच का ऐलान

Raw की शुरुआत में ही पता चल गया था कि ली शो में मौजूद रहेंगी. बैकस्टेज वो अपने पति सीएम पंक के साथ नज़र आईं. शो की शुरुआत बैकी लिंच ने की. उन्होंने वुमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर बात रखी. बैकी ने कहा कि वो एजे के शो में आने से खुश नहीं हैं. इतने ही में ली ने एंट्री की. दोनों के बीच बातचीत हुई. बैकी काफी गुस्से में थीं. बैकी ने ली को एलिमिनेशन चैंबर में वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती दी. एजे ने कहा कि वो अपने होमटाउन शिकागो में बैकी का सामना करना पसंद करेंगी. रेसलिंग में वापसी के बाद ली का ये पहला सिंगल्स मैच होगा. 11 साल बाद वो सिंगल्स मैच में नज़र आएंगी. बैकी और ली के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

क्या WWE Elimination Chamber 2026 में एजे ली बनेंगी चैंपियन?

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. कंपनी ने शो के लिए बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. एजे ली के पास इस बार चैंपियन बनने का मौका होगा. वो बैकी लिंच के टाइटल रन का अंत कर सकती हैं. कंपनी द्वारा ली को बड़ा पुश दिया जा सकता है. बैकी ने पिछले महीने मैक्सिकन डुप्री को हराकर अपने करियर में दूसरी बार वुमेंस आईसी चैंपियनशिप जीती थी. अब देखना होगा कि वो ली के खिलाफ इसे रिटेन कर पाएंगी या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ