हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE चैंपियन Cody Rhodes ने की सारी हदें पार, दुश्मन के घर पर जाकर किया खतरनाक हमला

WWE में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी अब काफी खतरनाक हो गई है. कोडी ने इस बार मैकइंटायर के घर जाकर उनके ऊपर हमला किया है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन
कोडी रोड्स ने दिखाया अपना गुस्सा

Cody Rhodes: WWE में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी अब खतरनाक हो गई है. कुछ हफ्ते पहले निक एल्डिस ने मैकइंटायर को SmackDown से सस्पेंड किया था. इसके बावजूद SmackDown और Saturday Night’s Main Event में आकर मैकइंटायर ने कोडी पर हमला किया. ड्रू का सस्पेंशन खत्म करने और कुछ शर्तो पर बात करने के लिए निक एल्डिस ने उनके घर पर एक मीटिंग रखी थी. वहां पर रोड्स ने धावा बोल दिया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. अब इनके बीच मामला काफी सीरियस हो गया है.

WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने मचाया बवाल

निक एल्डिस ने SmackDown में ड्रू मैकइंटायर की संभावित वापसी की शर्तो पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की हामी भरी थी. ड्रू के घर पर ये मीटिंग रखी गई थी. एल्डिस और मैकइंटायर ने मीटिंग की. निक ने कहा कि मैकइंटायर को रेफरी डैन एंगलर से माफी मांगनी पड़ेगी. इसके लिए ड्रू ने मना कर दिया. ड्रू ने कहा कि वो कोडी के साथ एक और चैंपियनशिप मैच चाहते हैं. मैकइंटायर ने कहा कि इस बार मुकाबले में शर्त भी वो ही चुनेंगे. एल्डिस ने इस बात पर हां कहकर उन्हें ब्लू ब्रांड में आने के लिए कहा.

कुछ देर बाद ड्रू ने कोडी को उनके घर पर आते हुए दिखाया. उन्होंने मोबाइल के जरिए ये चीज एल्डिस को दिखाई. तुरंत ही घर के बाद कोडी और मैकइंटायर के बीच ब्रॉल शुरू हो गया. एल्डिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की. उनके साथ सिक्योरिटी ने भी मामले को संभाला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-26 दिसंबर को होने वाले WWE SmackDown के नतीजे हुए लीक, पूर्व ट्राइबल चीफ का टूटा सपना

WWE Royal Rumble 2026 में हो सकता है बड़ा मैच

ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. मैकइंटायर बिल्कुल भी रोड्स का पीछा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. कुछ हफ्ते पहले कोडी ने कहा था कि वो मैकइंटायर के साथ एक और मैच के जरिए मामले को खत्म करना चाहते हैं. अब ड्रू ने भी इसकी मांग कर दी है. दोनों के बीच इस बार तगड़ा मुकाबला Royal Rumble 2026 में हो सकता है. इस इवेंट का आयोजन 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में आया Vince McMahon के चेले का तूफान, 7 महीने बाद नए लुक में वापसी कर दिग्गज को चटाई धूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola