WWE में आया Vince McMahon के चेले का तूफान, 7 महीने बाद नए लुक में वापसी कर दिग्गज को चटाई धूल

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते एक फेमस स्टार ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. सबसे बड़ी बात है कि उन्हें अब पॉल हेमन के साथ काम करने का मौका मिलेगा.

WWE

फेमस WWE स्टार की धमाकेदार वापसी

Austin Theory: 2022 से पहले WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी एकदम से चर्चा में आ गए थे. विंस मैकमैहन ने उन्हें तगड़ा पुश देते हुए साथ काम किया. मनी इन द बैंक ब्रीफकेस थ्योरी ने जीता. यूएस चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया. इस दौरान सभी एक ही बात कहते थे कि थ्योरी के पिता विंस हैं. ऐसा लगा था कि थ्योरी वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे, लेकिन ट्रिपल एच ने आकर काम बिगाड़ दिया. द गेम के एरा में थ्योरी को पुश नहीं मिला. मिड कार्ड में ही उन्होंने काम किया. ये साल तो उनके लिए और भी खराब रहा. 5 मई को अंतिम बार वो रेड ब्रांड में दिखे थे. खैर अब करीब 7 महीने बाद विंस मैकमैहन के चेले थ्योरी ने नए लुक में खतरनाक वापसी की है.

विज्ञापन

WWE में ऑस्टिन थ्योरी का धमाल

दरअसल Survivor Series 2025 में एक मिस्ट्री मैन ने आकर सीएम पंक पर हमला किया. पंक और उनकी बेबीफेस टीम को इस वजह से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भी मिस्ट्री मैन का जलवा Raw में लगातार दिखा. पिछले हफ्ते एलए नाइट पर भी हमला किया गया था. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बतौर मिस्ट्री मैन ऑस्टिन थ्योरी ने वापसी की. उन्होंने दिग्गज रे मिस्टीरियो को खतरनाक स्टॉम्प लगाया. बाद में अपना मास्क उतारकर सभी को बता दिया कि वो वापस आ गए हैं.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी के लिए अब सबकुछ बदल गया है. उनके टैग टीम पार्टनर ग्रेसन वॉलर ने न्यू डे ज्वाइन कर ली है. द विजन ग्रुप ने रेड ब्रांड में अपना दबदबा बना लिया है. अच्छी बात ये है कि थ्योरी ने अभी तक विजन का ही साथ दिया है. इसका मतलब साफ है कि अब वो इस ग्रुप के सदस्य होंगे. उन्हें पॉल हेमन के साथ काम करने का मौका मिलेगा. थ्योरी का लुक भी एकदम विलन वाला लग रहा है. उन्होंने अपने सिर के बाल भी बहुत छोटे कर लिए हैं.

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी को मिल सकता है पुश

वैसे ऑस्टिन थ्योरी किसी भी मामले में कम नहीं है. प्रोमो, एक्शन और स्टाइल्स में वो कई लोगों को पीछे छोड़ते हैं. उनकी माइक स्किल फैंस को बहुत पसंद आती है. ऐसा लगता है कि कंपनी ने अब थ्योरी की काबिलियत को पहचान लिया है. इस वजह से उन्हें द विज़न ग्रुप में शामिल किया गया है. पॉल हेमन के साथ अगर वो काम करेंगे तो मजा आएगा. बहुत कुछ उन्हें सीखने को मिलेगा. कंपनी आगे जाकर उन्हें बड़ा पुश भी दे सकती है. इस चीज की पूरी संभावनाएं लग रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ