Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को इस बार धमाकेदार शो देखने को मिला. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. इस बार सीएम पंक ने उनकी खूब बेइज्जती कर दी. यहां तक कि पंक उनके पिता को भी बीच में ले आए. पंक की बात सुनकर सभी चौंक गए. खुद रोमन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. रेंस ने भी नहीं सोचा होगा कि पंक उनके ऊपर इस तरह हावी हो जाएंगी.
WWE Raw में सीएम पंक बड़ा बयान
रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत हो गई है. Raw के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच तीखी बहस हुई. दोनों ने एक-दूसरे को लेकर बड़ी बातें कहीं. रोमन ने पहले पंक का मजाक उड़ाया और उन्हें झूठा कहा. रेंस ने कहा कि WWE उन्हें अपने फायदे के लिए वापस लाया है. रेंस रिंग छोड़कर जाने लगे, लेकिन पंक ने उन्हें पकड़ लिया. पंक ने कहा कि वो बिना जवाब सुने वहां से नहीं जाएंगे. पंक ने कहा कि रेंस अकेले हैं और उनका कोई परिवार नहीं है. पंक ने कहा कि उन्होंने ही रेंस से वाइजमैन को छीना.
पंक ने रोमन के पिता की बेइज्जती करते हुए कहा, “रोमन रेंस तुम अकेले हो. तुम मेरा पीछा कर रहे हो. मैं चैंपियन हूं. तुम रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हो. मैंने मेन इवेंट हूं. मैं नेटफ्लिक्स पर हूं. ये मेरा शो है और मैं इसे चलाता हूं. यहां सब मैं चलाता हूं. मैं लॉकर रूम में हूं. तुम बिल्कुल अकेले हो. तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते. तुम मुझसे जितनी नफरत करो, मुझे इसकी परवाह नहीं है. तुम्हें मैं अपना अपमान नहीं करने दूंगा. रेसलमेनिया में मैं तुम्हें दफनाने वाला हूं. फिर तुम अकेले नहीं रहोगे क्योंकि मैं तुम्हें तुम्हारे पिता के बगल में दफन करूंगा”.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Seth Rollins ने 60 साल के Paul Heyman को किया लहुलूहान, चेयर और स्टॉम्प से धज्जियां उड़ाकर लिया बदला
WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच
WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रोमन ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया 42 का विरोधी चुना. पंक और रेंस की दमदार राइवलरी अब शुरू हो चुकी है. पंक ने इस बार रोमन की जुबानी जंग में हालत खराब कर दी. रेंस के चेहरे के हाव-भाव उड़ गए थे. अब देखना होगा कि वो पंक को किस अंदाज में जवाब देंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 2 मार्च, 2026: Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती, फेमस स्टार की बादशाहत हुई खत्म
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines