Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी कर WWE फैंस को खुश किया था. इसके बाद से उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. हाल ही में रॉयल रंबल मैच में वो नज़र आए थे. वहां पर उनकी बुकिंग खास नहीं रही थी. कोडी रोड्स और एलए नाइट ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया था. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर अगली बार टीवी पर कब आएंगे. WWE ने लैसनर की वापसी को लेकर ब्लॉकबस्टर ऐलान कर दिया है.
WWE ने की बड़ी घोषणा
WWE ने ऐलान किया है कि ब्रॉक लैसनर 23 फरवरी 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड में नज़र आएंगे. ये शो अटलांटा से लाइव आएगा. एलिमिनेशन चैंबर का आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. लैसनर इससे पहले अंतिम रेड ब्रांड के शो में आएंगे. द बीस्ट एंट्री करेंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. हो सकता है कि वो मेंस चैंबर मैच में हिस्सा लेने की बात कर दें. कोई ना कोई बड़ी घोषणा वो जरूर करेंगे. लैसनर अपने विरोधियों को तहस-नहस भी कर सकते हैं. WWE ने लैसनर की वापसी की घोषणा कर दर्शकों को खुश कर दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 का अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns के दुश्मन का मैच किसके साथ होगा?
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है. ब्रॉक लैसनर को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ हो सकता है. मेंस रॉयल रंबल मैच में दोनों की टक्कर देखने को मिली थी. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट भी किया था. फेमी को अगर ये मैच मिलता है तो बहुत बड़ी बात होगी. लैसनर का सामना करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें:-कौन है वो भारतीय रेसलर जिसने 2017 में WWE टाइटल जीतकर रचा था इतिहास? जानिए किस दिग्गज को हराकर किया चमत्कार
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines