Roman Reigns: रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE टीवी से गायब हैं लेकिन वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. पिछले महीने Clash in Paris इवेंट में उनके ऊपर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने जानलेवा हमला किया था. उनकी पसलियां टूट गई थीं. कहा गया कि वह अनिश्चिकाल के लिए बाहर हो गए हैं. खैर अब WWE ने साल के अंत में होने वाले सबसे बड़े इवेंट के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया है. इसके बाद फैंस के बीच उनकी वापसी को लेकर काफी हलचल पैदा हो गई है.
WWE ने बडे़ शो के लिए रोमन रेंस को किया एडवर्टाइज
रोमन रेंस का सैथ रॉलिंस और उनके ग्रुप के साथ झगड़ा WrestleMania 41 में शुरू हुआ था. वहां पर पॉल हेमन ने रेंस और सीएम पंक को धोखा देकर रॉलिंस को विजेता बनाया था. इसके बाद से रेंस का रॉलिंस के साथ अभी तक मैच नहीं हुआ है. हालांकि, उन्हें ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से डील करनी पड़ी है. SummerSlam में रेंस और जे उसो ने मिलकर रीड और ब्रेकर को हराया था. रीड के साथ रेंस का सिंगल्स मुकाबला हो चुका है.
रोमन रेंस ने Street Fighter 2 की शूटिंग पूरी कर ली है. इस मूवी में वह अकुमा का रोल निभा रहे हैं. रेंस को किसी भी वीकली शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है. WWE ने अब उन्हें Survivor Series: WarGames पोस्टर में एडवर्टाइज किया है. पोस्टर में उनके अलावा भी कुछ बड़े नाम शामिल हैं. उधर डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रेंस की टक्कर रॉलिंस और उनके ग्रुप के साथ हो सकती है. इस राइवलरी में रेंस का साथ उनके भाई जे उसो और जिमी उसो दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE में 27 साल के रेसलर की 263 दिनों की बादशाहत खत्म, पूर्व AEW स्टार ने नया चैंपियन बनकर रच डाला इतिहास
WWE Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस को मिली थी जीत
Clash in Paris 2025 में रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड के साथ हुआ था. इस तगड़े मैच में रेंस को जीत मिली थी. हालांकि, रेंस जीत का जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना पाए. ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें दो स्पीयर लगा दिए. मौके का फायदा उठाकर रीड ने भी उन्हें तीन सुनामी मूव दे दिए. रेंस के मुंह से खून निकल रहा था. उन्हें तुरंत ही स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया. इसके बाद से अभी तक उनकी टीवी पर वापसी नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें:-‘Triple H ने करियर बर्बाद किया’-WWE के हिटमैन ने दिग्गज की खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines