हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE के 7 फेमस मुस्लिम रेसलर्स, एक Brock Lesnar के मुंह पर थूक चुका है ड्रिंक

WWE में कई धर्मों के पहलवान काम करते हैं. सभी अपना जलवा दिखा रहे हैं. कंपनी में मुस्लिम रेसलर्स का इतिहास भी काफी तगड़ा रहा है. द आयरन शेख को सबसे पहले बड़ी कामयाबी मिली थी. आइए आपको WWE के टॉप मुस्लिम स्टार्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE के टॉप मुस्लिम रेसलर्स

Muslim WWE Wrestlers: WWE रोस्टर काफी बड़ा है. कई देशों के रेसलर्स कंपनी में काम करते हैं. ज्यादातर यूएस के ही लोग वहां पर हैं. WWE में आए दिन अन्य धर्मों के लोग भी जगह बना रहे हैं. अगर धर्म के हिसाब से देखा जाए तो ज्यादा ईसाइयों का दबदबा है. प्रोफेशनल रेसलिंग में धीरे-धीरे मुस्लिम स्टार्स भी अपना जलवा दिखा रहा है. यहां हम सात मुस्लिम रेसलर्स की बात करेंगे जो WWE में काम कर चुके हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो मौजूदा समय में रोस्टर का हिस्सा हैं.

सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. वो कनाडा के हैं. मौजूदा समय में वो रोस्टर में टॉप स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. सैमी का असली नाम रामी सेबेई है. WWE द्वारा सऊदी अरब में भी अब इवेंट कराए जाते हैं. मुस्लिम कंट्री होने के नाते वहां पर सैमी को बहुत प्यार दिया जाता है. सैमी का अभी WWE में वर्ल्ड चैंपियन बाकी है.

एमवीपी

एमवीपी का भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. WWE में कई सालों तक उन्होंने काम किया. वो बॉबी लैश्ले और ओमोस के मैनेजर रहे. कुछ साल पहले एमवीपी का एक सैगमेंट ब्रॉक लैसनर के साथ भी हुआ था. एमवीपी ने गलती से लैसनर के मुंह पर ड्रिंक थूक दी थी. इसके बाद उन्हें एफ-5 का शिकार होना पड़ा था. एमवीपी भी मुस्लिम रेसलर हैं और उनका असली नाम हसन हामिद असद है. एमवीपी मौजूदा समय में AEW का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच जीतने के बाद Roman Reigns ने बैकस्टेज क्या कहा? WWE ने वीडियो के जरिए किया खुलासा

मंसूर

मंसूर AEW का हिस्सा हैं, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने WWE में भी अपना दम दिखाया था. मंसूर WWE में कम्पीट करने वाले पहले सऊदी अरब के पहलवान है. मंसूर WWE की तरफ से कई बार सऊदी में भी बड़ मुकाबलों का हिस्सा बन चुके हैं. WWE में उनका रन ज्यादा लंबा नहीं रहा था.

विज्ञापन

मुस्तफा अली

मुस्तफा अली भी मुस्लिम रेसलर हैं. मौजूदा समय में वो TNA में काम कर रहे हैं. अली ने कई सालों तक WWE में काम किया. उन्होंने NXT सहित मेन रोस्टर में बढ़िया सफलता मिली. रिंग में अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स के लिए वो जाने जाते हैं. 2023 में WWE ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया. अली फ्यूचर में दोबारा WWE में आ सकते हैं.

आरिया देवारी

आरिया देवारी भी मुस्लिम रेसलर हैं. 2016 के बाद से उन्होंने भी WWE में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने ज्यादातर क्रूजरवेट डिवीजन में काम किया. देवारी की WWE के कुछ बड़े स्टार्स के साथ राइवलरी रह चुकी है. मौजूदा समय में वो AEW का हिस्सा हैं. वहां पर उन्हें तगड़ा पुश मिल रहा है. फ्यूचर में वो ट्रिपल एच के एरा में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

एंटोनियो इनोकी

एंटोनियो इनोकी का भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा रोल रहा. उनका असली नाम मुहम्मद हुसैन इनोकी है. 2022 में उनका निधन हो गया था. WWE में भी इनोकी ने तगड़ा काम किया था. 2010 में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. रेसलिंग को वैश्विक स्तर पर ले जाने में इनोकी की बहुत बड़ी भूमिका रही थी.

द आयरन शेख

द आयरन शेख का असली नाम हुसैन खोसरो अली वज़ीरी है. 2023 में उनका निधन हो गया था. शेख भी फेमस मुस्लिम रेसलर्स में से एक रहे हैं. आज भी रेसलिंग में उनके योगदान को याद किया जाता है. इतना ही नहीं वो हॉलीवुड के कुछ बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. 1983 उन्होंने WWF में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-कौन है वो जिसने WWE में John Cena-Goldberg को रिटायर होने पर किया मजबूर? फैट टू फिट बनकर बदली किस्मत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola