हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Elimination Chamber में नजर आएंगे Roman Reigns? WWE दे सकता है फैंस को सरप्राइज

Roman Reigns: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2026 है. इस बड़े इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कई सारे बड़े स्टार्स शो का हिस्सा हैं. रोमन रेंस को एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है. हालांकि, इवेंट में एकमात्र ट्राइबल चीफ की वापसी होने की पूरी-पूरी संभावना है. वो आकर धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन
क्या रोमन रेंस एलिमिनेशन चैंबर में आएंगे नजर?

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. वो सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे. साल के सबसे बड़े इवेंट से पहले WWE का एक और PLE होने वाला है. शिकागो में Elimination Chamber का आयोजन किया जाने वाला है. रोमन रेंस का अब तक इस शो के लिए कोई मैच तय नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि वो इवेंट में नजर नहीं आएंगे. हालांकि, WWE के पास Elimination Chamber को खास बनाने का मौका है. उन्होंने पहले भी फैंस को सरप्राइज दिया है.

WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस आएंगे नजर?

रोमन रेंस पार्ट टाइमर हैं और सीमित शोज में नजर आते हैं. ऐसे में उनका Elimination Chamber में नजर आना मुश्किल है. सीएम पंक WrestleMania 42 से पहले एलिमिनेशन चैंबर में फिन बैलर के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे. पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगे. 28 फरवरी 2026 को शिकागो में इस शो का आयोजन होगा. यह सीएम पंक का होमटाउन है.

रोमन रेंस ने कहा है कि वो पंक से नफरत करते हैं और उनकी बेइज्जती करने के लिए कुछ भी करेंगे. रोमन ऐसे में पंक को उनके होमटाउन में बेइज्जत करने का मौका शायद ही छोड़ने वाले हैं. रोमन ने शायद पहले से इसलिए नहीं बताया हो कि पंक उनके लिए तैयार रहेंगे. WWE अचानक एकमात्र ट्राइबल चीफ को Elimination Chamber में ला सकता है. रेंस यहां आकर पंक के मैच के दौरान या बाद में उनपर हमला कर सकते हैं. रोमन का ये हमला स्टोरी को एक अलग लेवल पर लेकर चला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WWE में 23 महीने बाद 7 फुट 3 इंच के विशालकाय रेसलर की वापसी, पुराने पार्टनर को दिया इमोशनल रिटायरमेंट ट्रिब्यूट

Elimination Chamber में कौन-कौन से मैच होंगे?

शिकागो में होने वाले Elimination Chamber के लिए WWE ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. इवेंट में कुल चार बड़े मैचों का आयोजन होने वाला है. सीएम पंक और फिन बैलर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. इसके अलावा बैकी लिंच अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. इवेंट में कुल दो Elimination Chamber मैचों का आयोजन होगा. यहां से WrestleMania के लिए मैच तय होंगे.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट, कोडी रोड्स, जे’वॉन एवंस, ट्रिक विलियम्स और जे उसो के बीच मेंस चैंबर मैच का आयोजन होगा. इस मैच का विजेता WrestleMania 42 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेगा. टिफनी स्ट्रैटन, रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, ओस्का, कियाना जेम्स और राकेल रॉड्रिगेज़ वुमेंस चैंबर मैच में आमने-सामने होंगी. विजेता का सामना जेड कार्गिल से WWE वुमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा.

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर के साथ सजेगी Raw की महफिल, ये 5 WWE स्टार्स MSG में धूम मचाने के लिए तैयार! नोट कर लीजिए तारीख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola