Gunther: पिछले सालों में WWE के मेन रोस्टर में गुंथर का नाम खूब गूंजा है. उन्हें अब करियर किलर उपनाम दे दिया है. मौजूदा समय में वो कंपनी में सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. गुंथर ने पिछले साल जॉन सीना और गोल्डबर्ग को रिटायर किया. गुंथर ने दोनों को टैपआउट करके हार मानने के लिए मजबूर कर दिया. कुछ ऐसा ही उन्होंने हाल ही में एजे स्टाइल्स के साथ भी किया. गुंथर को इतनी आसानी से सफलता नहीं मिली है. आज वो एकदम फिट दिखते हैं, लेकिन अगर आप उनकी पुरानी तस्वीरों को देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे.
क्या है WWE में गुंथर की सफलता का राज?
गुंथर की सफलता के पीछे का राज उनकाबॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन है. 2018 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने NXT UK में पहले अपना जलवा दिखाया. उन्हें वॉल्टर नाम से जाना जाता था. गुंथर 870 दिन तक NXT UK चैंपियन रहे. 2022 में उन्होंने NXT में कदम रखा. तीन महीने के अंदर ही वो मेन रोस्टर में आ गए. इसके बाद उन्होंने पीचे मुड़कर नहीं देखा. गुंथर ने साल दर साल अपनी बॉडी पर बहुत काम किया. 2022 से पहले द रिंग जनरल का वजन करीब 150 किलो था. इसके बाद उन्होंने अपने शरीर पर इतना काम किया वो आज 113 किलो के हैं. गुंथर ने जिम में काफी पसीना बहाया. सबसे पहले उन्होंने अपने लटकते पेट पर काम किया था. उन्होंने अपनी डाइट का भी काफी ध्यान रखा. आज उनके सिक्स पैक हैं. इस वजह से ही उन्हें काफी पसंद किया जाता है. अगर गुंथर अपने शरीर पर काम नहीं करते तो शायद वो टॉप स्टार नहीं बन पाते.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 6 फरवरी, 2026: चैंपियन की जमकर हुई कुटाई, Randy Orton ने RKO से मचाया कहर
WWE Royal Rumble 2026 में गुंथर को मिली सफलता
हाल ही में सऊदी अरब में Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर गुंथर का सिंगल्स मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिली. अंत में गुंथर ने स्टाइल्स को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाकर उन्हें बेहोश कर दिया. इस तरह स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा. मैच में शर्त थी कि अगर स्टाइल्स हार जाएंगे तो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. गुंथर ने स्टाइल्स को रिटायर कर अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच जीतने के बाद Roman Reigns ने बैकस्टेज क्या कहा? WWE ने वीडियो के जरिए किया खुलासा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines