हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन है वो भारतीय रेसलर जिसने 2017 में WWE टाइटल जीतकर रचा था इतिहास? जानिए किस दिग्गज को हराकर किया चमत्कार

2017 में WWE ने एक फेमस भारतीय रेसलर को कंपनी ने बड़ा पुश दिया था. उन्होंने दिग्गज को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. किसी को भी भरोसा नहीं हुआ कि वो चैंपियन बन गए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
किस भारतीय रेसलर को मिली सफलता?

Former WWE Stars: WWE का इतिहास काफी पुराना रहा है. भारत में भी रेसलिंग की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. 2006 में द ग्रेट खली ने WWE में कदम रखा. इसके बाद तो रेसलिंग के प्रति सभी का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया. खली इसके बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने. WWE में कुछ ही भारतीय रेसलर हैं जिन्हें सफलता मिल पाई. मौजूदा समय में तो WWE में कोई भी भारत का रेसलर काम नहीं कर रहा है. खैर एक भारतीय रेसलर ने 2017 में WWE चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका दिया था. कई लोग इस बात को भूल भी गए होंगे. आइए हम आपको बताते हैं कि किस स्टार ने WWE रिंग में इतिहास रचा था.

2017 में भारतीय रेसलर ने WWE में किया कमाल

जिंदर महल को आप सभी जानते होंगे. महल ने अपने करियर की शुरुआत इंडिपेंडेंट सर्किट से की थी. 2010 में उन्हें बड़ा तोहफा मिला और वो WWE में आ गए. 2010 में ही महल ने मेन रोस्टर में कदम रखा था. जिंदर ने बढ़िया काम किया. वो हीथ स्लेटर और ड्रू मैकइंटायर के साथ 3MB ग्रुप का हिस्सा रहे. मैकइंटायर का पहला रन ज्यादा खास नहीं रहा. 2014 में उन्हें रिलीज कर दिया गया. 2016 में महल ने दोबारा कंपनी में वापसी की. इस बार उनका कैरेक्टर और फिजिक बहुत ही जबरदस्त रही थी.

विंस मैकमैहन ने 2017 में महल को बड़ा पुश देकर भारतीय फैंस को खुश किया. 21 मई 2017 को Backlash इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने महल के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच मे सिंह ब्रदर्स ने महल की मदद की. अंत में महल ने चैंपियन बनकर सभी को चौंका दिया. महल ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बनकर इतिहास रचा. महल ने ऑर्टन पर खल्लास फिनशिंग मूव के जरिए जीत दर्ज की थी. महल का टाइटल रन 170 दिनों तक चला. एजे स्टाइल्स ने उनके टाइटल रन का अंत किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE ने Roman Reigns के शेड्यूल को लेकर किया ब्लॉकबस्टर ऐलान, WrestleMania 42 से पहले इतने एपिसोड में करेंगे एंट्री

WWE ने जिंदर महल को कब रिलीज किया?

WWE में जिंदर महल का दूसरा रन बढ़िया रहा. उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती. NXT में भी उन्होंने काम किया. उन्होंने वीर महान और सांगा के साथ भी किया. महल को अप्रैल 2024 में WWE ने रिलीज कर दिया था. कंपनी ने उनके साथ वीर महान और सांगा को भी बाहर का रास्ता दिखाया. महल को जब रिलीज किया गया तब सभी चौंक गए थे. किसी को भी समझ नहीं आया कि कंपनी ने उन्हें लेकर इतना बड़ा फैसला क्यों लिया. WWE से जाने के बाद से महल इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 का अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns के दुश्मन का मैच किसके साथ होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola