---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

WWE angle-right

WWE Survivor Series 2025 рдореЗрдВ CM Punk рдХреЗ рдКрдкрд░ рд░рд╣рд╕реНрдпрдордпреА рд╣рдорд▓рд╛ рдХрд░рдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╢рдЦреНрд╕ рдХреМрди рдерд╛? рд╣реБрдЖ рдмрдбрд╝рд╛ рдЦреБрд▓рд╛рд╕рд╛

WWE Survivor Series 2025 рдореЗрдВ рд╣реБрдП рдореЗрдВрд╕ рд╡реЙрд░рдЧреЗрдореНрд╕ рдореИрдЪ рдореЗрдВ рд╕реАрдПрдо рдкрдВрдХ рдХреЗ рдКрдкрд░ рдХрд┐рд╕реА рдмреНрд▓реИрдХ рд╣реБрдбреА рд╢рдЦреНрд╕ рдиреЗ рд╣рдорд▓рд╛ рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдЗрд╕реЗ рд▓реЗрдХрд░ рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯ рдореЗрдВ рдмрдбрд╝реА рдЬрд╛рдирдХрд╛рд░реА рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдИ рд╣реИ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 बहुत ही धमाकेदार रहा. चार बड़े मुकाबले हुए. मेन इवेंट में मेंस वॉरगेम्स मैच हुआ. रोमन रेंस, कोडी रोड्स, द उसोज़ और सीएम पंक की टक्कर ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉक लैसनर, लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर से हुई. मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखा. अंत में एक ब्लैक हुडी पहने हुए शख्स ने रिंग में आकर पंक पर हमला किया. इस वजह से बेबीफेस टीम की हार हो गई. अब इस रहस्यमयी हमलावर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि वह शख्स कौन हो सकता है.

किसने किया WWE स्टार सीएम पंक पर अटैक?

वॉरगेम्स मैच बराबरी का रहा. दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर खूब कहर ढाया. ब्रॉक लैसनर ने भी अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने सुपलेक्स और एफ-5 से सभी को तहस-नहस किया. मैच के अंतिम पलों में बेबीफेस टीम का पलड़ा भारी रहा क्योंकि सीएम पंक ने तेजी दिखाई. मामला तब खराब हुआ जब ब्लैक हुडी पहने हुए एक आदमी रिंग के अंदर आ गया. उसने पंक को किक और स्टॉम्प लगाया. ब्रॉन ब्रेकर ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने पंक को स्पीयर लगाकर पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

---विज्ञापन---

फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में मास्क मैन के संभावित नाम का खुलासा किया है. कहा गया है कि वह शख्स और कोई नहीं बल्कि WWE स्टार ऑस्टिन थ्योरी हो सकते हैं. थ्योरी कुछ महीनों से इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. हालिया हफ्तों में उनकी वापसी की अफवाहें भी सामने आई हैं. Raw के आगामी एपिसोड में यह बात पूरी तरह से क्लियर हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE Survivor Series 2025 में मेंस WarGames मैच में Roman Reigns और उनके साथियों की करारी हार हुई

---विज्ञापन---

WWE Survivor Series के बाद कौन हो सकता है सीएम पंक का विरोधी?

वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक ने अच्छा काम किया. शुरुआत से लेकर अंत तक वह मुकाबले में रहे. मौजूदा समय में वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी हैं. सवाल यह है कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. वॉरगेम्स मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने पंक को पिन किया. इसका मतलब है कि पंक को अब टाइटल के लिए ब्रेकर चुनौती दे सकते हैं. इस चीज की बहुत संभावनाएंं बन रही हैं. दोनों की राइवलरी जल्द शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी बातें जो WWE ने Survivor Series WarGames 2025 के जरिए इशारों-इशारों में बताई

---विज्ञापन---

First published on: Nov 30, 2025 11:40 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola