---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

WWE angle-right

3 рдмреЬреА рдмрд╛рддреЗрдВ рдЬреЛ WWE рдиреЗ Survivor Series WarGames 2025 рдХреЗ рдЬрд░рд┐рдП рдЗрд╢рд╛рд░реЛрдВ-рдЗрд╢рд╛рд░реЛрдВ рдореЗрдВ рдмрддрд╛рдИ

WWE Survivor Series WarGames 2025 рдореЗрдВ рдХрд╛рдлреА рдмрд╡рд╛рд▓ рдордЪрд╛. рдмреЬреЗ рд╕реНрдЯрд╛рд░реНрд╕ рдирдЬрд░ рдЖрдП рдереЗ. рд╢реЛ рдХреЗ рджреМрд░рд╛рди WWE рдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдлреНрдпреВрдЪрд░ рд╕реЗ рдЬреБреЬреА рдХреБрдЫ рдЪреАрдЬреЛрдВ рдХреЗ рд╣рд┐рдВрдЯ рджрд┐рдП.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Survivor Series: WWE Survivor Series WarGames 2025 जबरदस्त रहा. चार मुकाबलों में शानदार एक्शन दिखा. मेन इवेंट में मेंस वॉरगेम्स ने सभी का दिल जीता. वहीं शुरुआत में विमेंस वॉरगेम्स मैच हुआ. रोमन रेंस, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक जैसे दिग्गज एक्शन में दिखे. सीना का 20 दिन में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन खत्म हो गया है. उन्हें डॉमिनिक मिस्टीरियो ने मात दी. आइए 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करते हैं, जो WWE ने Survivor Series के जरिए इशारों-इशारों में बताई.

क्या रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच एक और मैच होगा?

WrestleMania 39 और 40 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हो चुका है. पिछले साल कोडी ने ही रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. कंपनी ने दोनों के बीच एक और मैच का संकेत दे दिया है. मेंस वॉरगेम्स मैच के बाद रेंस ने पंक को उठाया. इसके बाद उनका रोड्स के साथ स्टेयरडाउन हुआ. रोमन ने कहा कि यह अंतिम बार था जब वह रोड्स के साथ टीम में थे. कोडी ने भी कुछ इसका जवाब दिया. WWE ने WrestleMania 42 में दोनों के बीच मैच को टीज कर दिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series रिजल्ट्स, 29 नवंबर, 2025: Roman Reigns-Brock Lesnar ने मचाई तबाही, John Cena के टाइटल रन का अंत

सीएम पंक का अगला विरोधी कौन होगा?

मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक ने तगड़ा प्रदर्शन किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. पंक के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. Survivor Series के जरिए WWE ने बता दिया है कि पंक के अगले विरोधी ब्रॉन ब्रेकर हो सकते हैं. मेंस वॉरगेम्स मैच में ब्रेकर ने पंक को पिन कर अपनी टीम को जीत दिलाई. इससे पता चलता है कि अब ब्रेकर और पंक के बीच दुश्मनी जल्द ही शुरू होगी. कुछ ही महीनों में दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच हो सकता है.

---विज्ञापन---

बैकी लिंच और एजे की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई

Wrestlepalooza 2025 में एजे ली ने अपने पति सीएम पंक के साथ मिलकर बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस को हराया था. कुछ हफ्ते पहले ली ने Raw में वापसी कर लिंच का ध्यान भटकाया. उनकी वजह से बैकी को मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ विमेंस आईसी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. विमेंस वॉरगेम्स मैच के अंत में एजे ने ही बैकी को ब्लैक विडो के जरिए टैपआउट कराया. इससे संकेत मिलते हैं कि इनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. आगे जाकर किसी बड़े इवेंट में दोनों के बीच सिंगल्स मैच हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE Survivor Series 2025 में मेंस WarGames मैच में Roman Reigns और उनके साथियों की करारी हार हुई

---विज्ञापन---

First published on: Nov 30, 2025 11:06 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola