हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triple H ने 2024 में किन 3 भारतीय रेसलर्स को WWE से निकाल कर फैंस का तोड़ा था दिल? जानिए अब वो क्या कर रहे हैं

WWE में मौजूदा समय में कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं करता है. ये बहुत ही चौंकाने वाली बात ही. कुछ साल पहले कंपनी ने कुछ स्टार्स को रिलीज कर दिया था. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
किन भारतीय स्टार्स को किया गया रिलीज?

Triple H: WWE रेसलिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है. इसकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. भारत में भी WWE का क्रेज बहुत ज्यादा है. फैंस रेसलर्स को खूब चीयर करते हैं. WWE द्वारा भारत में कई बार लाइव इवेंट का आयोजन किया जा चुका है. हैरान करने वाली बात ये है मौजूदा समय में भारत का कोई भी रेसलर WWE में काम नहीं करता है. कंपनी ने तीन स्टार्स को 2024 में रिलीज कर दिया था. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने तोड़ा भारतीय फैंस का दिल

WWE में भारतीय रेसलर्स जिंदर महल, वीर महान और सांगा ने बढ़िया काम किया. खासकर महल को कंपनी ने समय-समय पर तगड़ा पुश दिया. 2017 में उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप भी जीती. सांगा ने भी NXT में अपना दम दिखाया. वीर महान को 2022 में आगे बढ़ाया गया. 2023 और 2024 की शुरुआत में मेन रोस्टर में इन तीनों स्टार्स ने साथ में अपना दम दिखाया. अप्रैल 2024 में ट्रिपल एच तीनों को रिलीज कर दिया. एक समय लगा था कि WWE द्वारा इन्हें टैग टीम डिवीजन में तगड़ा पुश दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अप्रैल 2024 के बाद से WWE में कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है. एक तरह से कहा जाए तो ये बहुत गलत बात है. WWE से रिलीज होने के बाद तो सांगा काफी गुस्से में आ गए थे. उन्होंने कंपनी के ऊपर आरोप लगाए.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Paul Heyman के चेले को हुई हर्निया बीमारी, एक्शन से बाहर होने के बाद खतरे में पड़ा करियर!

विज्ञापन

भारतीय रेसलर्स मौजूदा समय में क्या कर रहे हैं?

WWE से रिलीज होने के बाद से जिंदर महल लगातार एक्शन में हैं. इंडिपेंडेंट सर्किट में वो काम कर रहे हैं. उन्होंने अन्य कंपनियों में जाकर चैंपियनशिप भी जीती. उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है. हो सकता है कि फ्यूचर में एक बार फिर उनकी WWE में वापसी हो जाए. सांगा ने WWE से जाने का बाद किसी कंपनी में कदम नहीं रखा. ना ही वो अभी तक एक्शन में दिखे हैं. इसके अलावा वीर महान ने तो रेसलिंग ही छोड़ दी है. वो अब प्रेमानंद महाराज की शरण में चले गए हैं. उनका दोबारा रेसलिंग में आना बहुत मुश्किल है.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw प्रीव्यू (9 फरवरी, 2026): दांव पर लगेगा Roman Reigns के भाइयों का टाइटल, Becky Lynch मचा सकती हैं बवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola