Triple H & Randy Orton: WWE में रैंडी ऑर्टन ने 2002 में एंट्री की थी. शुरुआत से ही उन्हें तगड़ा पुश दिया गया. ऑर्टन ने बतौर हील बहुत ही जबरदस्त काम किया. उनके द्वारा रिंग में की गई हरकतों को आज भी याद किया जाता है. अपने खास कैरेक्टर से ऑर्टन ने खुद को दिग्गजों की लिस्ट में शामिल किया. ऑर्टन ने एक बार रिंग में हद पार करते हुए ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को किस कर दिया था. ये WWE इतिहास का बहुत ही आइकॉनिक मोमेंट था. बड़ी बात ये है कि उस समय रिंग में ट्रिपल एच भी मौजूद थे. एरीना में बैठे हजारों लोग ऑर्टन के इस कदम पर चौंक गए थे.
WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने दर्शकों को किया हैरान
2009 में रैंडी ऑर्टन बतौर हील अपने चरम पर थे. उनकी ट्रिपल एच के साथ बहुत ही खतरनाक व्यक्तिगत दुश्मनी चल रही थी. इससे पहले ऑर्टन ने विंस मैकमैहन और शेन मैकमैहन को भी पंट किक से धराशाई कर दिया था. Raw के एक सैगमेंट में ऑर्टन ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने पहले ट्रिपल एच को रस्सी पर हथकड़ी लगाकर बांध दिया. इसके बाद उन्होंने स्टेफनी मैकमैहन को डीडीटी लगाकर चित कर दिया.
---विज्ञापन---
ऑर्टन इतने में ही नहीं रूके. उन्होंने ट्रिपल एच को सबक सिखाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने द गेम के सामने ही स्टेफनी को किस किया. ऑर्टन ने इसके बाद ट्रिपल एच के ऊपर उनके हथोड़े से हमला कर दिया. ये एक ऐसा सैगमेंट था जिसे आज भी याद किया जाता है. ट्रिपल एच और ऑर्टन की राइवलरी बहुत ही खतरनाक रही थी. दोनों के बीच रेसलमेनिया 25 में WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर ट्रिपल एच ने ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी. ऑर्टन ने बाद में बैकलैश इवेंट में द गेम को मात दी थी.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज Triple H का ब्लॉकबस्टर ऐलान, पहली बार इस देश में आयोजित होगा बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट
ट्रिपल एच हो चुके हैं रिटायर
बतौर रेसलर ट्रिपल एच का WWE में करियर बहुत ही शानदार रहा. उन्हें कंपनी ने हमेशा तगड़ा पुश दिया. द गेम ने कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप भी हासिल की. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. कुछ साल पहले द गेम ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. मौजूदा समय में वो कंपनी में क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रहे हैं. उनके एरा में जबरदस्त काम हो रहा है कंपनी को बिजनेस में भी तगड़ा फायदा हो रहा है.
ये भी पढ़ें:- ‘Roman Reigns को हराकर 17वां टाइटल जीतने वाला था’, WWE दिग्गज John Cena का चौंकाने वाला खुलासा, Brock Lesnar को ठहराया दोषी!