John Cena Final WWE Match: WWE का अगला शो 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि वहां पर जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. वॉशिंगटन, डीसी में होने वाले इस इवेंट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. WWE और ट्रिपल एच ने भी सीना के अंतिम मैच को शानदार बनाने की ठान ली है. आप जानते हैं कि सीना की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में जबरदस्त है. खासतौर पर भारत में उनका नाम सबसे ज्यादा लिया जाता है. भारतीय दर्शक भी सीना के मुकाबले को लेकर जरूर उत्सुक होंगे. खैर हम आपको 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन के करियर के आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
जॉन सीना के आखिरी मैच को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Saturday Night’s Main Event का मैच कार्ड WWE ने अभी तक तैयार नहीं किया है. जॉन सीना की वजह से शो की लगभग सभी टिकटें बिक चुकी हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और WWE दिग्गज विंस मैकमैहन के भी आने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं. आपको बता दें जॉन सीना का आखिरी मैच भारत में रविवार 14 दिसंबर को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से होगी. बड़ी बात यह है कि शो भारत में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित नहीं होगा. भारतीय फैंस सीना के अंतिम मैच को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल और तेलुगु) और सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के जरिए लाइव देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Survivor Series 2025 में CM Punk के ऊपर हुए रहस्यमयी हमलावर के संदिग्धों की लिस्ट की जारी
जॉन सीना ने भारतीय फैंस को दिया खास संदेश
जॉन सीना का कुछ हफ्ते पहले भारतीय फैंस के लिए प्यार उमड़ा था. WWE इंडिया ने सीना का एक वीडियो शेयर किया था. सीना ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा,”मैं बस एक सेकेंड का समय निकाल कर अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं. यह बताना चाहता हूं कि इन 23 सालों में आपके समर्थन के लिए मैं कितना आभारी हूं. क्योंकि अब आखिरी समय आ गया है, हम प्रदर्शनों का नंबर कम कर रहे है और इस रिटायरमेंट टूर के दरवाजे को बंद कर रहे हैं. मुझे दशकों से ज्यादा समय तक भारत के सभी WWE फैंस ने इतना जबरदस्त समर्थन दिया है. मैं आपके बिना यहां नहीं हो पाता. अब जब हम अध्याय खत्म कर रहे हैं, तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि कितना आभारी हूं.”
ये भी पढ़ें:-WWE के 3 फेमस स्टार्स जो Cody Rhodes को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines