WWE के 3 फेमस स्टार्स जो Cody Rhodes को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं

WWE में कोडी रोड्स का अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रन ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा है. बहुत जल्द वह टाइटल हार सकते हैं. कुछ स्टार्स उन्हें मात देकर नए चैंपियन बन सकते हैं.

WWE - 2025-12-05T110732.396

रोमन रेंस बन सकते हैं नए WWE चैंपियन

Cody Rhodes: पिछले साल WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर पहली बार अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद उनका टाइटल रन बढ़िया रहा. WrestleMania 40 में जॉन सीना ने रोड्स को हराकर टाइटल जीता. SummerSlam 2025 में हुए रीमैच में कोडी ने सीना को हराकर चैंपियनशिप वापस हासिल कर ली. रोड्स का दूसरा टाइटल रन अभी तक ज्यादा खास नहीं रहा है. बहुत जल्द वह चैंपियनशिप गंवा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम WWE के तीन फेमस स्टार्स की बात करेंगे जो रोड्स को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के लिए Survivor Series 2025 बढ़िया नहीं रहा. मेंस वॉरगेम्स मैच में दोनों बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. इस टीम को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद रेंस और कोडी के बीच तनाव देखने को मिला. रेंस ने रोड्स से कहा कि वह अंतिम बार उनके साथ टीम में काम कर रहे हैं. इससे पहले Raw के एपिसोड में भी रोमन ने टाइटल पिक्चर में आने के संकेत दिए थे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 42 में रेंस और कोडी के बीच मुकाबला हो सकता है. वहां पर रोड्स की बादशाहत को रेंस खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच पिछले कुछ महीनों में मुकाबले हो चुके हैं. मैकइंटायर चैंपियन बनने में सफल नहीं रहे. ड्रू लगातार अच्छा काम कर रहे हैं. कंपनी में उन्होंने खुद को बतौर मजबूत रेसलर स्थापित कर लिया है. मौजूदा समय में मैकइंटायर टाइटल डिजर्व करते हैं. मैकइंटायर के पास क्षमता है कि वह कोडी को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं. ट्रिपल एच द्वारा बहुत जल्द उन्हें यह मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू ने पिछले साल SmackDown में कदम रखा था. इसके बाद से उन्होंने जबरदस्त काम किया है. नई ब्लडलाइन में रहकर उन्होंने अपनी धाक जमाई. रेसलमेनिया 41 में फाटू ने पहली बार यूएस चैंपियनशिप भी हासिल की. फाटू ने कुछ महीने पहले कोडी रोड्स से कहा था कि वह टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे. ब्लू ब्रांड में उनके ऊपर बैकस्टेज किसी ने हमला कर दिया था. रिपोर्ट के अनुसार फाटू बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं. फाटू भी एक ऐसे रेसलर हैं जो रोड्स की बादशाहत को खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ