Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अब वो पार्ट-टाइमर बन चुके हैं. बड़े मौकों पर ही वो नज़र आते हैं. आज के टाइम पर WWE रोस्टर में सबसे ज्यादा पैसा रोमन को ही दिया जाता है. ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना जैस दिग्गजों से भी वो आगे निकल चुके हैं. रेंस को आसानी से सफलता नहीं मिली है. उन्होंने अपने कैरेक्टर पर खूब काम किया. उनका विलेन बनने का कदम सफल साबित हुआ. अगर वो ऐसा नहीं करते तो शायद आज पूरे वर्ल्ड में फेमस नहीं रहते. आइए आपको बताते हैं कि रेंस ने कब हील टर्न लिया.
WWE में कब बने रोमन रेंस विलेन?
WWE मेन रोस्टर में रोमन रेंस ने 2012 में एंट्री की. द शील्ड ग्रुप का वो हिस्सा थे. उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे. 2014 में ये ग्रुप टूट गया था. इसके बाद रेंस का सिंगल रन शुरू हुआ. विंस मैकमैहन ने रोमन को कंपनी का फेस बनाने के लिए हमेशा पुश दिया. रेंस ने रेसलमेनिया में द अंडरटेकर को भी हराया. रेंस ने आगे बढ़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. विंस की कोई तरकीब उनके काम नहीं आई. फैंस ने हर बार रोमन को नकार दिया. रेंस ने करीब छह साल तक बिग डॉग उपनाम से काम किया.
---विज्ञापन---
2020 की शुरुआत में कोवि़ड-19 की वजह से रोमन पांच महीने के लिए बाहर हो गए. रेसलमेनिया में उनका गोल्डबर्ग के साथ मैच भी रद्द हो गया था. रेंस ने 23 अगस्त 2020 को हुए SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में बतौर हील वापसी की. उन्होंने ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर हमला किया. ये एक ऐसा पल था जिसने रेंस के करियर को ऊपर उठाया. सफलता की पहली सीढ़ी रेंस ने हील टर्न लेकर चढ़ी. रेंस के साथ इसके बाद तुरंत पॉल हेमन भी आ गए थे. वहां से फिर ट्राइबल चीफ का एरा शुरू हुआ. रेंस एक हफ्ते के अंदर ही वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए. रोमन का WWE में 1316 दिनों का ऐतिहासिक टाइटल रन रहा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-फैंस के सिर चढ़ा WWE Elimination Chamber 2026 का खुमार, जानें कब और कहां होगा धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट
रोमन रेंस को 2026 की शुरुआत में मिली तगड़ी सफलता
रोमन रेंस के लिए 2025 ज्यादा खास नहीं रहा. सात मुकाबले उन्होंने लड़े. चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया. रेंस ने 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. रेंस ने 31 जनवरी को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस को बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया गया. उन्होंने रंबल मैच के अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर कामयाबी हासिल की.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE फैंस को दिया झटका! WrestleMania 42 में नहीं होंगे ये 3 ड्रीम मैच