हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Virat Kohli के फैन की WWE WrestleMania 42 में होगी एंट्री! 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन से हो सकती है टक्कर

WWE WrestleMania 42 का आयोजन अप्रैल में होगा. इसे लेकर धीरे-धीरे फैंस उत्साहित हो रहे हैं. एक फेमस यूट्यूबर ने मेगा इवेंट में अपनी एंट्री को टीज किया है. कंंपनी द्वारा उनका बड़ा मैच वहां पर कराया जा सकता है.

विज्ञापन
फेमस स्टार को लेकर बड़ी खबर

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. कंपनी में अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. WWE द्वारा मेगा इवेंट में हमेशा बड़े सरप्राइज दिए जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया स्टार्स पर भी सभी की नजरें रहेंगी. वो भी वहां पर परफॉर्म कर सकते हैं. यूट्यूबर आईशोस्पीड भी WrestleMania 42 में एक्शन में दिख सकते हैं. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में अपनी वापसी टीज की है.

आईशोस्पीड का WWE WrestleMania 42 को लेकर बयान

आईशोस्पीड कई बार WWE रिंग में आ चुके हैं. कंपनी ने उनका प्रयोग शानदार अंदाज में किया है. कुछ समय पहले देखा गया था कि आईशोस्पीड को WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ट्रेनिंग दे रहे थे. वहां से समझ आ गया था कि स्पीड बहुत जल्द रिंग में मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे.WrestleMania 42 में स्पीड का मैच 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑर्टन के साथ ही हो सकता है. उनकी वजह से कंपनी को तगड़ा फायदा पहुंच सकता है. हाल ही में स्पीड ने Yahoo Sports को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे WrestleMania 42 को लेकर सवाल पूछा गया था. स्पीड ने कहा, “WrestleMania 42 आने वाला है. हो सकता है कि आप मुझे वहां पर देखें, हो सकता है ना देखें. मैं पिटना नहीं चाहता हूं. देखते हैं आगे क्या होता है”.

ये भी पढ़ें:-कौन है वो भारतीय रेसलर जिसने 2017 में WWE टाइटल जीतकर रचा था इतिहास? जानिए किस दिग्गज को हराकर किया चमत्कार

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन ने की थी आईशोस्पीड की तारीफ

आईशोस्पीड की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. स्पीड के भारत में भी बहुत ज्याद प्रशंसक है. स्पीड भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बड़े फैन हैं. वो कई बार विराट को लेकर बयान दे चुके हैं. हाल ही में रैंडी ऑर्टन ने स्पीड की तारीफ की थी. स्पीड गोज प्रो के एपिसोड में ऑर्टन ने कहा था,”,”वो तैयार हैं. हमारे पास यहां कुछ है. मेंटल रूप से वह रेडी हैं. फिजिकल रूप से उनके पास वह सब कुछ है जो चाहिए. अगर इसमें बने रहना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत और लगन से वह एक दिन फुल टाइम WWE रेसलर न सकते हैं. अगर वह ऐसा चाहें तो हो सकता है.”

ये भी पढ़ें:-WWE ने किया Brock Lesnar की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान, इस शो में आकर विरोधियों को करेंगे तहस-नहस!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola