Rhea Ripley: WWE में इस समय रिया रिप्ली और इयो स्काई की जोड़ी धमाल मचा रही है. हाल ही में 5 जनवरी को हुए Raw के एपिसोड में दोनों स्टार्स ने काबुकी वॉरियर्स को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. कंपनी ने दोनों को तगड़ा पुश दिया. ऐसा लगता है कि रिप्ली और स्काई की टीम ज्यादा समय तक साथ नहीं रहेगी. इनके बीच WrestleMania 42 में मैच हो सकता है. एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है.
क्या WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच?
विमेंस डिवीजन में मौजूदा समय में तगड़ा काम चल रहा है. रिया रिप्ली और इयो स्काई को टक्कर देने वाले बहुत हैं. रिया और इयो की जोड़ी के लिए WWE ने शायद कुछ और प्लान बनाया है. Self Made Pro की रिपोर्ट के अनुसार WWE के अंदर WrestleMania 42 में स्काई और रिया के बीच मैच की बात चल रही है. दोनों इस बार WWE के सबसे बड़े स्टेज का मेन इवेंट कर सकते हैं. रिया तो अब बड़ी स्टार बन चुकी हैं. विमेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा सैलरी उन्हें ही मिलती है. रिपोर्ट के अनुसार,”इस साल WrestleMania 42 के मेन इवेंट में होने वाला एकमात्र मैच रिया रिप्ली और इयो स्काई के बीच होगा. दोनों के बीच मेन इवेंट में मैच होना तय लग रहा है. WWE के अंदर इस मैच को लेकर काफी चर्चा हुई है”.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns को 2026 WWE Royal Rumble मैच नहीं जीतना चाहिए, क्या नए स्टार को मिलेगा मौका?
रिया रिप्ली और इयो स्काई का होगा बड़ा मैच
रिया रिप्ली और इयो स्काई ने हाल ही में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है. दोनों को बहुत जल्द कड़ी चुनौती भी लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज से मिलने वाली है. 12 जनवरी 2026 को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में परेज और मॉर्गन ने ओस्का और कायरी सेन को हराकर टाइटल शॉट प्राप्त किया था. मॉर्गन और परेज पिछले कुछ महीनों से साथ काम कर रही हैं. दोनों को तगड़ा पुश दिया जा सकता है. रिया और स्काई अपनी चैंपियनशिप को 24 जनवरी को होने वाले Saturday Night’s Main Event में डिफेंड करेंगी.
ये भी पढ़ें:-’23 सालों की कहानी…’, WWE में अपने आखिरी मैच में मिली हार के विवाद पर John Cena ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines