WWE: रेसलिंग की दुनिया में एजे स्टाइल्स का बहुत बड़ा नाम है. WWE में आने से पहले ही वह अपने काम से खूब वाहवाही लूट चुके थे. कंपनी ने भी उन्हें शुरुआत से ही पुश दिया. पिछले कुछ साल उनके लिए सही नहीं रहे हैं. इंजरी की वजह से स्टाइल्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.
स्टाइल्स कई बार कह चुके हैं कि वह ज्यादा लंबे समय तक रेसलिंग नहीं करेंगे. वह अपने परिवार को समय देना चाहते हैं. स्टाइल्स के फ्यूचर और WWE से रिटायरमेंट को लेकर अब एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. शायद इसके बारे में जानकर फैंस थोड़ा चौंक सकते हैं.
एजे स्टाइल्स को लेकर खास अपडेट
एजे स्टाइल्स को रिंग में काम करने वाले अब तक के सबसे बेहतरीन रेसलर्स में से एक माना जाता है. WWE में उन्होंने काफी अच्छा समय बिताया है. खैर Fightful Select ने अब एजे के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है. पहले बताया गया था कि स्टाइल्स का WWE कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाला था. हालांकि, इंजरी के कारण समाप्ति तिथि बढ़ी दी गई.
रिपोर्ट के अनुसार एजे स्टाइल्स के करीबी लोगों ने कहा है कि उन्होंने WWE के साथ एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है. इससे यह पता चलता है कि स्टाइल्स बहुत जल्द रिटायर हो जाएंगे. स्टाइल्स अभी 48 साल के हैं. वह पहले ही कह चुके हैं कि 50 साल से पहले रिटायर हो जाएंगे. ऐसा हो सकता है कि बहुत जल्द वह खुद ही अपने रिटायरमेंट मैच का ऐलान कर दें.
SummerSlam 2025 में हो सकता है बड़ा मैच
एजे स्टाइल्स मौजूदा समय में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो के पीछे पड़े हुए हैं. हाल ही में हुए Night of Champions में दोनों के बीच टाइटल मैच तय किया गया था लेकिन डॉमिनिक की इंजरी की वजह से रद्द कर दिया गया. मिस्टीरियो की इंजरी भी एक मिस्ट्री बनी हुई है.
Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मिस्टीरियो डॉक्टर का सर्टिफिकेट लेकर आए थे. उन्होंने स्टाइल्स को भी उसे पढ़ाया. SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. ऐसा लगता है कि वहां पर स्टाइल्स और डॉमिनिक के बीच मैच बुक किया जाएगा. मिस्टीरियो ने रेसलमेनिया 41 में टाइटल हासिल किया था. स्टाइल्स ने लंबे समय से कंपनी को कोई चैंपियनशिप हासिल नहीं की है. SummerSlam 2025 में वह बड़ा कारनामा कर सकते हैं. WWE द्वारा उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2025 से पहले बुरी खबर, पोस्टर बॉय Roman Reigns पर आई टेंशन बढ़ाने वाली अपडेट!
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
10 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
12 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines