WWE SummerSlam 2025 से पहले बुरी खबर, पोस्टर बॉय Roman Reigns पर आई टेंशन बढ़ाने वाली अपडेट!
WWE फैंस के दिमाग में एक ही सवाल है कि रोमन रेंस की वापसी कब होगी. एक रिपोर्ट में अब उन्हें लेकर अच्छा अपडेट सामने नहीं आ रहा है.
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

WWE: WWE WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रोमन रेंस के ऊपर खतरनाक हमला किया था. तब से वह WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं. उनकी वापसी को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. हालांकि, अब एक रिपोर्ट में रेंस को लेकर निराशाजनक अपडेट सामने आ रहा है.
WrestleMania 41 नाइट-1 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था. मैच काफी अच्छा रहा लेकिन अंत में पॉल हेमन ने सब गड़बड़ कर दिया. उन्होंने पंक और रोमन को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला लिया. उनकी वजह से ही रॉलिंस को जीत भी मिली. तब से सैथ और हेमन साथ काम कर रहे हैं.
WrestleMania 40 में रोमन रेंस ने अपना टाइटल कोडी रोड्स के खिलाफ गंवाया था. इसके बाद उन्होंने सीधे SummerSlam 2024 में वापसी की थी. ऐसा लगता है कि WWE इस साल भी इसी पैटर्न का अनुसरण करने की सोच रहा है. वैसे भी पिछले कुछ सालों में रेंस का शेड्यूल काफी लाइट रहा है. कुछ ही तारीखों पर उन्होंने काम किया है.
WrestleVotes के अनुसार रोमन रेंस SummerSlam के लिए वापस आएंगे लेकिन इसका मतलब है कि यह इवेंट में कम्पीट करने के लिए नहीं हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि, “हमने पिछले हफ्ते बताया था कि रोमन रेंस जल्द वापसी करने वाले हैं. उनका नाम WWE के अंदर घूम रहा है. हम इसे यहीं पर छोड़ सकते हैं. हमें लगता है कि यह SummerSlam में वापसी नहीं है. हमें लगता है कि SummerSlam में जाने पर लोगों को पता चल जाएगा कि वह क्या कर रहे हैं”.
आगामी 12 जुलाई को WWE Saturday Night’s Main Event इवेंट का आयोजन होगा. वहां पर गोल्डबर्ग का अंतिम मैच गुंथर के साथ होने वाला है. कंपनी ने सैथ रॉलिंस और एलए नाइट के बीच भी मैच तय किया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इसका ऑफिशियल ऐलान किया गया.
Saturday Night’s Main Event में रोमन रेंस की वापसी की संभावनाएं बन सकती हैं. वहां पर आकर रॉलिंस की हालत रोमन खराब कर सकते हैं. वह जरूर बदले के मूड में होंगे. SummerSlam 2025 में इसके बाद रोमन और रॉलिंस के बीच सिंगल्स मैच तय किया जा सकता है. सैथ ने हाल ही में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस हासिल किया था. उन्हें ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का अच्छा साथ मिला हुआ है.
LA Knight vs Seth Rollins OFFICIAL for Saturday Night’s Main Event!#WWERAW pic.twitter.com/D5jc9n7Wg0
— WrestlePurists (@WrestlePurists) June 30, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: